&format=webp&quality=medium)
देश की दिग्गज डिफेंस कंपनी HAL को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कंपनी का फाइटर जेट तेजस, 27 फरवरी 2026 को होने वाले वायु शक्ति अभ्यास में हिस्सा नहीं लेगा. बता दें कि हाल ही में LCA बेड़े से जुड़े हालिया हादसे के बाद कंपनी ने ये फैसला लिया है. तेजस ने वायु शक्ति अभ्यास की फुल ड्रेस रिहर्सल में हिस्सा नहीं लिया है.
इस महीने हुए हादसे के बाद से पूरा तेजस बेड़ा उड़ान नहीं भर रहा है. इसी फैसले को देखते हुए तेजस फाइटर जेट को 27 फरवरी को होने वाले वायु शक्ति अभ्यास में हिस्सा ना लेने का फैसला लिया है.
Hindustan Aeronautics Limited का स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस (LCA) अब 27 फरवरी को होने वाले वायु शक्ति अभ्यास में हिस्सा नहीं लेगा. ये फैसला तेजस बेड़े से जुड़े हालिया हादसे के बाद लिया गया है. इसी वजह से तेजस ने इस मेगा एयर एक्सरसाइज की फुल ड्रेस रिहर्सल में भी भाग नहीं लिया था.
सूत्रों के मुताबिक, इस महीने एक सर्विस में मौजूद तेजस फाइटर जेट एयरबेस पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में विमान को भारी संरचनात्मक नुकसान हुआ और आग भी लग गई थी. शुरुआती आकलन में विमान को राइट-ऑफ किए जाने की आशंका जताई जा रही है. इस घटना के बाद से एहतियातन पूरे तेजस बेड़े की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है और सभी विमानों की तकनीकी जांच व समीक्षा की जा रही है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
ये तेजस बेड़े से जुड़ा तीसरा बड़ा हादसा माना जा रहा है. इससे पहले भी दो तेजस विमान दुर्घटनाओं में खोए जा चुके हैं. हालांकि, HAL ने इस घटना को “मामूली तकनीकी समस्या” करार दिया है और कहा है कि वह इंडियन एयर फोर्स के साथ मिलकर जल्द समाधान पर काम कर रहा है. कंपनी का कहना है कि सुरक्षा और विश्वसनीयता उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
27 फरवरी को आयोजित होने वाले वायु शक्ति अभ्यास में भारतीय वायुसेना अपनी युद्ध क्षमता और एयर स्ट्राइक ताकत का प्रदर्शन करेगी. इस कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किए गए हवाई मिशनों को भी दिखाया जाएगा. खास बात यह है कि इस अभ्यास की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी.
तेजस को इस इवेंट का प्रमुख स्वदेशी आकर्षण माना जा रहा था, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए उसे अभ्यास से बाहर रखने का फैसला किया गया है. फिलहाल इस फैसले से ऑपरेशन्स पर अल्पकालिक असर पड़ सकता है, लेकिन फोकस पूरी तरह से विमान की सुरक्षा, तकनीकी मजबूती और दीर्घकालिक विश्वसनीयता सुनिश्चित करने पर है.
1. तेजस फाइटर जेट वायु शक्ति अभ्यास में क्यों हिस्सा नहीं लेगा?
हालिया हादसे के बाद एहतियातन Hindustan Aeronautics Limited ने तेजस बेड़े की उड़ानों पर रोक लगाई है.
2. क्या तेजस ने वायु शक्ति अभ्यास की ड्रेस रिहर्सल में भाग लिया था?
नहीं, हादसे के बाद तेजस ने फुल ड्रेस रिहर्सल में भी हिस्सा नहीं लिया.
3. तेजस बेड़े से जुड़ा यह हादसा कितना गंभीर है?
ये तीसरा बड़ा हादसा माना जा रहा है और विमान को भारी नुकसान के चलते राइट-ऑफ किया जा सकता है.
4. वायु शक्ति अभ्यास क्यों महत्वपूर्ण माना जाता है?
इस अभ्यास में Indian Air Force अपनी युद्ध और एयर स्ट्राइक क्षमताओं का प्रदर्शन करती है.
5. वायु शक्ति अभ्यास की मुख्य अतिथि कौन होंगी?
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)