&format=webp&quality=medium)
Hindalco Q4 Results .
Hindalco Q4 Results: मेटल कंपनी हिंडाल्को ने चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. कंपनी ने बताया कि Q4 और पूरे वित्त वर्ष के लिए कंपनी का रेवेन्यू, EBITDA और नेट प्रॉफिट ऑल टाइम हाई रहा. चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 66% उछाल के साथ 5284 करोड़ रुपए रहा. रेवेन्यू 16% उछाल के साथ 64890 करोड़ रुपए रहा. बोर्ड ने शेयर होल्डर्स के लिए 500% के डिविडेंड का भी ऐलान किया है. नतीजों से बाजार उत्साहित नहीं दिख रहा है और यह 660 रुपए (Hindalco Share Price) की रेंज में फ्लैट कारोबार कर रहा है.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Q4 में हिंडाल्को का रेवेन्यू 16% उछाल के साथ 64890 करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 43% उछाल के साथ रिकॉर्ड 10296 करोड़ रुपए रहा. एल्युमीनियम अपस्ट्रीम एबिटा 79% उछाल के साथ 4838 करोड़ रुपए और एल्युमीनियम डाउनस्ट्रीम एबिटा 52% उछाल के साथ 519 करोड़ रुपए रहा. कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का मुनाफ 66% उछाल के साथ रिकॉर्ड 5284 करोड़ रुपए रहा.
FY25 में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो रेवेन्यू 10% उछाल के साथ 238496 करोड़ रुपए रहा. कंसोलिडेटेड आधार पर EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 38% उछाल के साथ 35496 करोड़ रुपए रहा. एल्युमीनियम अपस्ट्रीम एबिटा 78% उछाल के साथ 16262 करोड़ रुपए और एल्युमीनियम डाउनस्ट्रीम एबिटा 16% उछाल के साथ 633 करोड़ रुपए, कॉपर एबिटा 16% उछाल के साथ 3025 करोड़ रुपए रहा.
हिंडाल्को के बोर्ड ने 1 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 500% यानी हर शेयर पर 5 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. FY25 के लिए यह फाइनल डिविडेंड है. FY24 में कंपनी ने 1 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 3.5 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया था. फिलहाल रिकॉर्ड और पेमेंट डेट को लेकर जानकारी नहीं है.