&format=webp&quality=medium)
इस स्टॉक पर निवेशक रखें नजर
हाई-वे इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी Highway Infrastructure के शेयर में इंट्राडे में दमदार तेजी दर्ज हुई. कंपनी ने एक्सचेंज को फाइलिंग के जरिए जानकारी दी. कंपनी ने बताया कि NHAI यानी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया से कंपनी को मेगा ऑर्डर मिला है. Highway Infrastructure को एनएचएआई से 154.60 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसके बाद कंपनी के स्टॉक में इंट्राडे में करीब 11 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है.
हालांकि खबर लिखते वक्त ये शेयर करीब 6 परसेंट की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. इस खबर के बाद निवेशक कंपनी के स्टॉक पर नजर रख सकते हैं, यहां स्टॉक और खबर से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है.
ये भी पढ़ें: डील के दम पर उड़ान भरने को तैयार L&T-टोरेंट पावर के स्टॉक, Fortis पर बड़ा मौका, ब्रोकरेज किन शेयरों पर बुलिश
ये काम वडोदरा–मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्थित मोती नरौली, एना और गंदेवी टोल प्लाजा के संचालन, प्रबंधन और रखरखाव से जुड़ा है. ये प्रोजेक्ट गुजरात में किलोमीटर 190.000 से 292.000 के बीच के टोल सेक्शन को कवर करता है, जो आठ लेन वाले एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर का हिस्सा है. इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल कीमत 154.60 करोड़ रुपए है.
इस समझौते के तहत HIL मोती नरौली टोल प्लाजा पर टोल वसूली का काम संभालेगी और वहां मौजूद सभी सार्वजनिक सुविधाओं, जैसे टॉयलेट ब्लॉक का रखरखाव भी करेगी. कंपनी को रोजाना 1.71 करोड़ रुपये की रेमिटेंस जमा करनी होगी. इस काम को पूरा करने की अवधि 90 दिन रखी गई है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
वडोदरा–मुंबई एक्सप्रेसवे, दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे (करीब 1,350 किलोमीटर) का अहम हिस्सा है. ये आठ लेन वाला एक्सेस-कंट्रोल्ड हाईवे देश की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है. इस नए रूट से वडोदरा से मुंबई का सफर जो पहले 9–10 घंटे का होता था, वह घटकर करीब 4.5 घंटे का रह जाएगा. इससे यात्रियों और माल ढुलाई दोनों को बड़ी राहत मिलेगी.
ये भी पढ़ें: Motilal Oswal के भरोसे वाले 6 स्टॉक्स; बाजार खुलते ही खरीदारी की राय, चौथा वाला दे सकता है 48% तक का रिटर्न
ये कॉरिडोर गुजरात और महाराष्ट्र के बड़े औद्योगिक इलाकों को जोड़ता है. साथ ही ये वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और दिल्ली–मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से भी जुड़ता है, जिससे लॉजिस्टिक्स और तेज होंगे. आने वाला मोरबे–कलंबोली लिंक जेएनपीए तक कनेक्टिविटी और बेहतर करेगा, जिससे मुंबई क्षेत्र में माल ढुलाई को बढ़ावा मिलेगा.
| Revenue | 127.83 | 113.60 | ↑ 12.53% |
| Net Profit | 6.11 | 7.20 | ↓ 15.14% |
| EPS | 0.92 | 1.25 | ↓ 26.40% |
| Cash EPS | 0.93 | 6.71 | ↓ 86.14% |
| OPM % | 7.48% | 10.59% | -3.11 bps |
| NPM % | 4.78% | 6.34% | -1.56 bps |
स्टॉक के चाल की बात करें तो ये कंपनी बाजार में हाल ही में लिस्ट हुई है. अगस्त 2025 में कंपनी का आईपीओ आया था, तो अभी स्टॉक की रिटर्न का चार्ट ज्यादा पुराना नहीं है लेकिन BSE पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, स्टॉक ने बीते 6 महीने में 50 परसेंट से भी ज्यादा की गिरावट देखी है. हालांकि महीनेभर की रिटर्न 3.19 परसेंट है और 2 हफ्ते ये शेयर 10.43 परसेंट चढ़ा है.
इस मौके पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, अरुण कुमार जैन ने कहा कि हमें एनएचएआई से यह लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिलने पर गर्व है. वडोदरा–मुंबई एक्सप्रेसवे का यह हिस्सा रणनीतिक रूप से बेहद अहम है. इस प्रोजेक्ट के साथ हम हाई-स्पीड और आधुनिक हाईवे नेटवर्क में एक भरोसेमंद ऑपरेटर के तौर पर अपनी स्थिति और मजबूत कर रहे हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 Highway Infrastructure के शेयर में तेजी क्यों आई?
कंपनी को National Highways Authority of India से 154.60 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिलने की खबर के बाद शेयर में इंट्राडे में करीब 11 फीसदी तक तेजी देखने को मिली.
Q2 कंपनी को यह ऑर्डर किस प्रोजेक्ट के लिए मिला है?
यह ऑर्डर वडोदरा–मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्थित मोती नरौली, एना और गंदेवी टोल प्लाजा के संचालन, प्रबंधन और रखरखाव के लिए मिला है.
Q3 इस कॉन्ट्रैक्ट में कंपनी की जिम्मेदारी क्या होगी?
इस समझौते के तहत Highway Infrastructure Limited टोल वसूली का काम संभालेगी. साथ ही टोल प्लाजा पर मौजूद सार्वजनिक सुविधाओं, जैसे टॉयलेट ब्लॉक, का रखरखाव भी करेगी.
Q4 वडोदरा–मुंबई एक्सप्रेसवे क्यों इतना अहम माना जा रहा है?
यह एक्सप्रेसवे दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे का अहम हिस्सा है. इसके शुरू होने से वडोदरा से मुंबई का सफर 9–10 घंटे से घटकर करीब 4.5 घंटे का रह जाएगा.
Q5 कंपनी और मैनेजमेंट ने इस ऑर्डर पर क्या कहा है?
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर Arun Kumar Jain ने कहा कि एनएचएआई से मिला यह ऑर्डर कंपनी के लिए गर्व की बात है. इससे हाई-स्पीड और आधुनिक हाईवे नेटवर्क में एक भरोसेमंद ऑपरेटर के तौर पर कंपनी की स्थिति और मजबूत होगी.