रिजल्ट से एक दिन पहले इस इन्फ्रा कंपनी को लगा ₹4142 करोड़ का बड़ा झटका, फोकस में रहेगा शेयर

इन्फ्रा स्पेस की दिग्गज कंपनी HG Infra के लिए एक बुरी खबर है. कंपनी के ऑर्डर बुक को 4142 करोड़ रुपए का बड़ा झटका लगा है जिसके कारण गुरुवार के सेशन में यह शेयर फोकस में रहेगा. बता दें कि 22 मई को कंपनी Q4 रिजल्ट भी जारी करने वाली है.
रिजल्ट से एक दिन पहले इस इन्फ्रा कंपनी को लगा ₹4142 करोड़ का बड़ा झटका, फोकस में रहेगा शेयर

22 मई को कंपनी Q4 रिजल्ट जारी करेगी. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

इन्फ्रा स्पेस की कंपनी HG Infra इंजीनियरिंग के लिए एक बुरी खबर है. कंपनी को 4142 करोड़ रुपए का एक बड़ा झटका लगा है. कंपनी को MSRDC यानी महाराष्ट्र स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की तरफ से L1 बिडर चुना गया था जिसे वापस ले लिया गया है. ऐसे में गुरुवार के सेशन में यह शेयर फोकस में रहेगा. बता दें कि 22 मई को कंपनी चौथी तिमाही का रिजल्ट भी जारी करने वाली है.

HG Infra का शेयर लंबे समय से दबाव में चल रहा है. इस साल अब तक शेयर में करीब -20% की गिरावट आई है. ऐसे में ऑर्डर बुक का यह झटका शेयर पर और बुरा असर दिखा सकता है. खबर लिखे जाने के समय यह शेयर करीब -3% की गिरावट के साथ 575 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है.

MSRDC ने दिया है यह झटका

BSE को भेजी सूचना में HG Infra ने कहा कि उसे MSRDC की तरफ से 1991-2151 करोड़ रुपए के 2 एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट को लेकर L1 बिडर चुना गया था. नियम के तहत कंपनी की तरफ से इस प्रोजेक्ट की सिक्योरिटी के तौर पर बैंक गारंटी जमा की गई थी.MSRDC की तरफ से बैंक गारंटी वापस कर दी गई है और इसका कोई कारण नहीं बताया गया है. ऐसे में फिलहाल कंपनी ने 4142 करोड़ रुपए के ऑर्डर को अपने ऑर्डर बुक से वापस ले लिया है.

HG Infra Order Book Hit

कंपनी के लिए यह कितना बड़ा झटका है?

इन्वेस्टर्स प्रजेंटेशन में कंपनी ने बताया था कि 31 दिसंबर 2025 के आधार पर उसका ऑर्डर बुक 13624 करोड़ रुपए का था. इसमें केवल महाराष्ट्र का शेयर सबसे अधिक 39.5% है. उसके बाद भी कंपनी को हजारों करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. ऐसे में यह एक बड़ा ऑर्डर था. मई के महीने में इससे पहले कंपनी को वेल्सपन एंटरप्राइजेज की तरफ से 3931 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था.

अपने हाई से 70% नीचे कर रहा ट्रेड

HG Infra का शेयर 20 मई को गिरावट के साथ 594 रुपए पर बंद हुआ था. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1272 रुपए और लो 430 रुपए. यह शेयर लंबे समय से अंडर परफॉर्म कर रहा है. जुलाई 2024 में इसने 1880 रुपए का लाइफ हाई बनाया था जिसके मुकाबले यह करीब 70% टूट चुका है.

अवधिशेयर का प्रदर्शन (%)
1 हफ्ता (1 Week)-4.67
2 हफ्ते (2 Weeks)-5.29
1 महीना (1 Month)-5
3 महीने (3 Months)+0.38
इस साल अब तक (YTD)-19.73
6 महीने (6 Months)-31.22
1 साल (1 Year)-51.96
2 साल (2 Years)-57.06
3 साल (3 Years)-35.3
5 साल (5 Years)+65.33

इस साल अब तक 20% टूटा स्टॉक

1 जनवरी 2026 को इस शेयर का भाव 760 रुपए था जिसके मुकाबले यह अब तक करीब -20% टूट चुका है. इस साल अब तक शेयर ने 430 रुपए का लो मार्च के महीने में बनाया था. वर्तमान भाव पर कंपनी का मार्केट कैप 3870 करोड़ रुपए है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6