बाजार खुलते ही ₹100 से कम के इस स्टॉक पर होगी नजर, 52 वीक लो के करीब है कीमत, मिला ₹358 करोड़ का ऑर्डर

HFCL Order: टेलीकॉम डिवाइस बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी HFCL लिमिटेड पर वीकेंड में बड़ा अपडेट आया है. कंपनी को बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है. जानिए ऑर्डर से जुड़ी अपडेट.
बाजार खुलते ही ₹100 से कम के इस स्टॉक पर होगी नजर, 52 वीक लो के करीब है कीमत, मिला ₹358 करोड़ का ऑर्डर

HFCL Order: टेलीकॉम डिवाइस बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी HFCL लिमिटेड पर वीकेंड में बड़ा अपडेट आया है. कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे ऑप्टिकल फाइबर केबल (OFC) की सप्लाई के लिए लगभग 358.38 करोड़ रुपए का बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है. HFCL लिमिटेड का शेयर पिछले पांच दिन में 1.49% तक टूट चुका है. वहीं, शुक्रवार के कारोबारी सत्र में शेयर सपाट बंद हुआ है. इस ऑर्डर के दम पर HFCL के शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है.

सब्सिडियरी कंपनी के जरिए हासिल किया ऑर्डर

Add Zee Business as a Preferred Source

HFCL की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी को यह ऑर्डर पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी के जरिए हासिल हुआ है. यह ऑर्डर कंपनी के सामान्य कारोबारी गतिविधियों के तहत मिला है.

2026 तक पूरा करेगी ऑर्डर

  • ऑर्डर कंपनी की मैन्यूफैक्चरिंग क्षमताओं और प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता पर इंटरनेशनल ग्राहकों के भरोसे को ज्यादा मजबूत करता है. ऑर्डर को अप्रैल 2026 तक पूरा करना है.
  • कंपनी का ये एक इंटरनेशनल ऑर्डर है और इस पर जनरल कॉन्ट्रैक्ट की शर्तें लागू होती हैं. कंपनी ने यह भी साफ किया है कि उसके प्रमोटर, प्रमोटर ग्रुप या ग्रुप की किसी भी कंपनी का ऑर्डर देने वाली संस्था में कोई हित नहीं है.
  • कंपनी के मुताबिक यह ऑर्डर संबंधित पार्टी लेनदेन के अंतर्गत नहीं आता है.

10480 करोड़ रुपए की कुल ऑर्डर बुक

HFCL का ऑर्डर कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक को और मजबूत करेगा. कंपनी की इनवेस्टर प्रेजेंटेशन के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी की ऑर्डर बुक बढ़कर 10,480 करोड़ रुपए हो गई थी.

सरकारी और प्राइवेट ग्राहक शामिल

  • वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 6766 करोड़ रुपए थी. यह कंपनी के लगातार रणनीतिक ऑर्डर जीतने की क्षमता को दर्शाता है.
  • कंपनी की ऑर्डर बुक में सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर के ग्राहक शामिल है. Q1 FY26 तक, ऑर्डर बुक में 8546 करोड़ रुपए के ऑर्डर सरकारी ग्राहकों से और 1934 करोड़ रुपए के ऑर्डर प्राइवेट ग्राहकों से थे.
  • वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी रेवेन्यू 871.02 करोड़ रुपए रहा है.

एक नजर में Q1 FY26 परिणाम

साल-दर-साल प्रदर्शन (YoY), (आंकड़े करोड़ रुपये में)

विवरण (Particulars)Q1 FY26Q1 FY25बदलाव (Change)
परिचालन से राजस्व871.021,158.24-24.80%
EBITDA42.93185.37-76.84%
EBITDA मार्जिन (%)4.93%16.00%-1107 Bps
टैक्स के बाद का लाभ (PAT)-29.3110.65-126.48%
प्रति शेयर आय (EPS) (₹)-0.220.77-128.57%

52 वीक लो लेवल पर शेयर

शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान HFCL का शेयर BSE पर 0.29% या 0.20 अंक टूटकर 69.84 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 0.01 अंक या 0.01 फीसदी चढ़कर 70 रुपए पर बंद हुआ. कंपनी का 52 वीक हाई 171 रुपए और 52 वीक लो 68.56 रुपए है. इस साल अब तक कंपनी के शेयर में 38.61% तक टूट चुका है. पिछले 6 महीने में HFCL का शेयर 16.54% और सालभर में 54.39% तक कमजोर हो चुका है. HFCL का मार्केट कैप 10.08 हजार करोड़ रुपए है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: एचएफसीएल को हाल ही में कौन सा नया ऑर्डर मिला है?

जवाब: एचएफसीएल को ऑप्टिकल फाइबर केबल की आपूर्ति के लिए लगभग ₹358.38 करोड़ (~USD 40.65 मिलियन) का निर्यात ऑर्डर मिला है.

सवाल: यह ऑर्डर किस कंपनी ने दिया है?

जवाब: यह ऑर्डर एक विदेशी ग्राहक द्वारा कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली विदेशी सहायक कंपनी के माध्यम से दिया गया है.

सवाल: इस ऑर्डर को कब तक पूरा किया जाना है?

जवाब: इस ऑर्डर को अप्रैल 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है.

सवाल: एचएफसीएल की वर्तमान कुल ऑर्डर बुक कितनी है?

जवाब: वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के अंत में एचएफसीएल की कुल ऑर्डर बुक ₹10,480 करोड़ थी.

सवाल: वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा?

जवाब: 30 जून, 2025 को समाप्त हुई पहली तिमाही में कंपनी ने परिचालन से ₹871.02 करोड़ का राजस्व दर्ज किया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6