Voltamp Transformers: HDFC MF ने खरीदी 0.35 फीसदी की हिस्सेदारी, ओपन मार्केट के जरिए हुई डील

Voltamp Transformers: कंपनी में एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने 0.35 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है. ये काम ओपन मार्केट के जरिए हुआ है.
Voltamp Transformers: HDFC MF ने खरीदी 0.35 फीसदी की हिस्सेदारी, ओपन मार्केट के जरिए हुई डील

Voltamp Transformers: शेयर बाजार में कई बार स्टॉक्स में एक्शन उन कंपनियों को लेकर आ रही खबरों की वजह से होता है. ऐसे में शेयर के भाव में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है. हाल ही में Voltamp Transformers में एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने 0.35 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है. एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने कंपनी ने ओपन मार्केट के जरिए हिस्सेदारी खरीदी है और ये डील 14 जून को हुई थी. अब Voltamp Transformers में एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 4.91 फीसदी से बढ़कर 5.25 फीसदी हो गई है.

एक्सचेंज में फाइल कर दी सूचना

बता दें कि एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने Voltamp Transformers में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है और इसकी जानकारी एक्सचेंजों को दी. एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने कंपनी ने 0.35 फीसदी की हिस्सेदारी बढ़ाई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

बीएसई यानी कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में फाइल की गई जानकारी के मुताबिक, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 5.25 फीसदी की हो गई है. कंपनी के पास अब 14,46,15,940 शेयर हो गए हैं.

Jyothy Labs में भी खरीदी गई हिस्सेदारी

Voltamp Transformers के अलावा ज्योति लैब्स में नालंदा इक्विटी फंड लिमिटेड ने 0.18 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है. ये डील भी 14 जून को पूरी हुई थी और इसमें कुल हिस्सा 4.88 फीसदी से बढ़ाकर 5.06 फीसदी हो गया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6