&format=webp&quality=medium)
HDFC Bank Share Price में तेज गिरावट.
HDFC Bank Share Price: गुरुवार को शेयर बाजार खुलते ही दिग्गज प्राइवेट बैंक HDFC Bank के शेयरों में तेज दबाव देखने को मिला, जहां स्टॉक इंट्राडे में करीब 8.4% तक गिर गया. यह गिरावट पार्ट-टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद आई, जिन्होंने बैंक के कुछ हालिया एथिकल प्रैक्टिसेस को लेकर चिंता जताई थी. चक्रवर्ती का कार्यकाल काफी अहम रहा, खासतौर पर HDFC के साथ हुए बड़े मर्जर के दौरान. इस्तीफे के बाद आज सुबह मैनेजमेंट ने कॉन्कॉल की है, जिसमें उन्होंने निवेशकों और एनालिस्ट्स को सबकुछ ठीक होने का भरोसा दिलाया है.
बैंक ने तुरंत कदम उठाते हुए केकी मिस्त्री को अंतरिम पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त किया है. उन्होंने साफ कहा कि बैंक के अंदर किसी तरह का पावर स्ट्रगल नहीं है. उनके मुताबिक, बोर्ड के भीतर छोटे-मोटे मतभेद होना सामान्य बात है और अब तक कोई बड़ा या गंभीर मुद्दा सामने नहीं आया है. साथ ही, बोर्ड के सदस्यों ने RBI अधिकारियों के साथ बैठक भी की है.
केकी मिस्त्री ने निवेशकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बैंक के ऑपरेशंस में कोई दिक्कत नहीं है और सभी कामकाज सामान्य तरीके से चल रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर यह जिम्मेदारी उनके एथिक्स के खिलाफ होती तो वह इसे स्वीकार नहीं करते. बोर्ड पूरी तरह से निवेशकों के भरोसे को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और बैंक मजबूत गवर्नेंस स्टैंडर्ड्स पर काम करता है.
मैनेजमेंट ने यह भी स्पष्ट किया कि CEO शशि जगदीशन की दोबारा नियुक्ति पर इस पूरे घटनाक्रम का कोई असर नहीं पड़ेगा. साथ ही, बोर्ड के कई सदस्यों ने कहा कि उन्हें चक्रवर्ती के पत्र में उठाए गए मुद्दों की पूरी जानकारी नहीं है.
LIVE TV:
इंट्राडे में स्टॉक 2 साल से ज्यादा की सबसे बड़ी गिरावट तक फिसल गया. इस भारी कमजोरी का असर पूरे बाजार पर भी पड़ा और Nifty 50 करीब 2.3% तक टूट गया, जिसमें HDFC Bank सबसे बड़ा ड्रैग रहा. हालांकि, शुरुआती गिरावट के बाद कुछ रिकवरी भी देखने को मिली और सुबह 9:30 बजे के आसपास स्टॉक करीब 4.3% की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा.
पूर्व ब्यूरोक्रेट चक्रवर्ती को अप्रैल 2021 में HDFC Bank का पार्ट-टाइम चेयरमैन बनाया गया था. इसके बाद 2024 में उन्हें दोबारा नियुक्त किया गया था और उनका कार्यकाल मई 2027 तक था.
Q3FY26 3.4%
Q2FY26 3.3%
Q1FY26 3.4%
Q4FY25 3.5%
Q3FY25 3.4%
Q2FY25 3.5%
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)