&format=webp&quality=medium)
HDFC Bank Q4 Results, Dividend: HDFC बैंक ने शनिवार को वित्त वर्ष 2025 की चौथी और आखिरी तिमाही के अपने दमदार नतीजे घोषित कर दिए हैं. चौथी तिमाही में कंपनी कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 6.8 फीसदी बढ़ा है. इसके साथ ही बैंक ने अपने निवेशकों के लिए 2200 फीसदी डिविडेंड का ऐलान किया है. 31 मार्च में खत्म हुई तिमाही में एसेट क्वालिटी के मामले में बैंक में मामूली गिरावट देखी गई. साथ ही मार्च, 2025 तक बैंक का कुल बहीखाता आकार 39.10 लाख करोड़ रुपये था, जबकि 31 मार्च 2024 तक यह 36.17 लाख करोड़ रुपये था. गुरुवार को कारोबारी सत्र के दौरान बैंक का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ बंद हुआ है.
HDFC बैंक की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ने ने पिछले वित्त वर्ष के लिए एक रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर 22 रुपये (2200%) का डिविडेंड देने की सिफारिश की है. इसके लिए शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी. डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 27 जून 2025 होगी. शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक एचडीएफसी बैंक का नेट प्रॉफिट जनवरी-मार्च तिमाही में 18,835 करोड़ रुपये रहा है. एक साल पहले इसी तिमाही में ये मुनाफा 17,622 करोड़ रुपये रहा था.
एचडीएफसी बैंक ने बताया कि मार्च तिमाही में उसकी कुल आमदनी 89,488 करोड़ रुपये थी, जो वित्त वर्ष 2023-24 की मार्च तिमाही में 89,639 करोड़ रुपये रही थी. बैंक की ब्याज से आमदनी (NII) 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 77,460 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 71,473 करोड़ रुपये थी. बैंक का ग्रॉस एनपीए मार्च, 2025 के अंत तक सकल ऋण के 1.33 प्रतिशत तक बढ़ गईं, जो एक साल पहले 1.24 प्रतिशत था. इसी तरह, नेट एनपीए सालाना आधार पर 0.33% से बढ़कर 0.43% हो गए.
HDFC बैंक का शेयर गुरुवार के कारोबारी सत्र में HDFC बैंक का शेयर BSE पर 1.53% या 28.65 अंकों के उछाल के साथ 1906.55 रुपए पर बंद हुआ. NSE पर 1.48 % या 27.80 अंक चढ़कर 1,905.80 रुपए पर बंद हुआ है. बैंक का 52 वीक हाई 1,919.70 रुपए और 52 वीक लो 1,426.80 रुपए है. इस साल बैंक का शेयर 6.90% तक चढ़ चुका है. पिछले छह महीने में 10.24% और एक साल में 24.46% तक रिटर्न दिया है. HDFC बैंक का मार्केट कैप 14.59 लाख करोड़ रुपए है.