HDFC Bank ने जारी किया Q3 रिजल्ट, 16735 करोड़ रुपए रहा मुनाफा

HDFC Bank Q3 Results: प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने दिसंबर तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. दिसंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 16735.5 करोड़ रुपए रहा.
HDFC Bank ने जारी किया Q3 रिजल्ट, 16735 करोड़ रुपए रहा मुनाफा

HDFC Bank Q3 Results.

HDFC Bank Q3 Results: प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ने दिसंबर तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. दिसंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 16735.5 करोड़ रुपए रहा. एक साल पहले बैंक को 16372 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था, जबकि सितंबर तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 16820 करोड़ रुपए रहा. यह शेयर पौने दो फीसदी की तेजी के साथ 1670 रुपए (HDFC Bank Share Price) पर बंद हुआ.

HDFC Bank Result Updates

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, स्टैंडअलोन आधार पर HDFC Bank के नेट प्रॉफिट में 2% का उछाल दर्ज किया गया. NII यानी नेट इंटरेस्ट इनकम में 8% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 30653 करोड़ रुपए रही. ऑपरेटिंग प्रॉफिट सालाना आधार पर 23647 करोड़ रुपए से बढ़कर 25000 करोड़ रुपए रहा. नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.43% रहा जो सितंबर तिमाह में 3.5% था.

Add Zee Business as a Preferred Source

NPA में आया उछाल

असेट क्वॉलिटी की बात करें तो Q3 में ग्रॉस एनपीए 1.42% रहा जो सितंबर तिमाही में 1.36% और एक साल पहले समान तिमाही में 1.26% था. नेट एनपीए 0.46% रहा जो सितंबर तिमाही में 0.41% और एक साल पहले समान तिमाही में 0.31% था. रिटर्न ऑन असेट्स यानी ROA 0.47% रहा जो सितंबर तिमाही में 0.49% और एक साल पहले समान तिमाही में 0.49% था.

डिपॉजिट्स में 16%, एडवांस में 7.6% का ग्रोथ

31 दिसंबर 2024 के आधार पर बैंक का बैलेंसशीट साइज 3758964 करोड़ रुपए रहा. एक साल पहले समान तिमाही में यह 3492638 करोड़ रुपए था. डिपॉजिट्स की बात करें तो 15.9% ग्रोथ के साथ यह 24528 बिलियन रुपए रहा. लोन ग्रोथ की बात करें तो यह 7.6% उछाल के साथ 26276 बिलियन रुपए रहा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6