&format=webp&quality=medium)
HDFC Bank Q1 Results: भारत के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर्स एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने शनिवार (19 जुलाई) को जून तिमाही के नतीजों की घोषणा की है. अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का मुनाफा 12.2 फीसदी बढ़कर 18,155.21 करोड़ रुपये रहा. नतीजे के साथ बैंक के बोर्ड ने निवेशकों को डबल तोहफा दिया है. बोर्ड ने शेयरधारकों के लिए 500% का स्पेशल अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) और बोनस शेयर (Bonus Share) का ऐलान किया है.
HDFC Bank की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) जून तिमाही में 5.4% बढ़कर 31,438 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 29,837 करोड़ रुपये थी. अप्रैल जून तिमाही में बैंक का प्रोविजन सालाना आधार पर 2,602 करोड़ रुपये से बढ़कर 14,442 करोड़ रुपये हो गया.
ये भी पढ़ें- BIS का बड़ा फैसला! अब 9 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी की भी होगी हॉलमार्किंग, जानें 10 ग्राम Gold का क्या होगा रेट
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
भारत के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर्स की एसेट क्वालिटी सिक्वेंशियल आधार पर स्थिर रही, लेकिन इसमें मामूली गिरावट देखी गई. तिमाही के लिए ग्रॉस एनपीए 1.4% रहा, जबकि मार्च में यह 1.33% था, जबकि जून में नेट एनपीए 0.47% रहा, जबकि मार्च में यह 0.43% था.
Airtel App से पाएं AI का Pro Version एकदम फ्री!
प्राइवेट बैंक के बोर्ड ने नतीजे के साथ बोनस शेयर (Bonus Share) का तोहफा दिया है. बैंक ने अपने इतिहास में पहली बार 1:1 बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है. यानी शेयरधारकों को 1 शेयर पर 1 मुफ्त शेयर मिलेगा. बैंक ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दिया है. बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट रिकॉर्ड डेट 27 अगस्त 2025 तय की गई है.
प्राइवेट सेक्टर की दिग्गज बैंक HDFC Bank के बोर्ड ने 1 रुपये फेस वैल्यू पर 5 रुपये यानी 500% प्रति शेयर का स्पेशल अंतरिम डिविडेंड देने की मंज़ूरी दी है. स्पेशल अंतरिम डिविडेंड (Special Interim Dividend) रिकॉर्ड डेट 25 जुलाई 2025 तय की गई है. बता दें कि पिछले एक साल के दौरान एचडीएफसी बैंक ने अपने शेयरधारकों को 22 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड जारी किया है.
IPL कैसे बना ₹1.5 लाख करोड़ का बिजनेस?
एचडीएफसी बैंक के शेयर शुक्रवार 1.47% की गिरावट के साथ ₹1,957.40 पर बंद हुआ. पिछले एक महीने में शेयर में सिर्फ 1.22% की बढ़ोतरी हुई है, और 2025 में अब तक 10% की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, पिछले 6 महीने में शेयर 20% तक बढ़ा है.
8th Pay Commission: रिपोर्ट में देरी… सैलरी Hike… जानें 6 बड़े अपडेट!