HDFC Bank को लेकर बड़ी खबर, पार्ट टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा; एथिकल डिफरेंस बना कारण

प्राइवेट सेक्टर के देश के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बैंक में पार्ट टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
HDFC Bank को लेकर बड़ी खबर, पार्ट टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा; एथिकल डिफरेंस बना कारण

HDFC Bank  Atanu Chakraborty Resigns.

प्राइवेट सेक्टर के देश के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बैंक के पार्ट टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अपने इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि बैंक में कुछ प्रथाएं व्यक्तिगत मूल्यों और एथिक्स के खिलाफ हैं. इसी कारण वे अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं. फिलहाल केकी मिस्त्री को अंतरिम पार्ट टाइम चेयरमैन नियुक्त किया गया है.

इस खबर के बाद HDFC Bank ADR में करीब -8% की गिरावट देखी जा रही है. कल कैश मार्केट में इस बैंक का शेयर 0.34% की गिरावट के साथ 843 रुपए पर बंद हुआ था. लंबे समय से इस बैंक का शेयर अंडर परफॉर्म कर रहा है. इस साल अब तक शेयर में करीब -15% की गिरावट आ चुकी है. इसी महीने शेयर ने 812 रुपए का नया 52 वीक्स लो भी बनाया है. आज इस खबर के कारण शेयर पर फोकस बना रहेगा.

  • HDFC Bank को लेकर बड़ी खबर
  • पार्ट टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने दिया इस्तीफा
  • एथिकल एंड वैल्यु डिफरेंस के कारण दिया इस्तीफा
  • HDFC Bank ADR में करीब -8% की गिरावट
  • फोकस में रहेगा एचडीएफसी बैंक का शेयर
  • इस साल अब तक -15% की गिरावट
Add Zee Business as a Preferred Source

जानिए इस खबर के बाद निवेशकों के लिए मार्केट गुरु अनिल सिंघवी की क्या राय है.

आज HDFC Bank बड़ा Accident क्यों?

  • HDFC Bank के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती का इस्तीफा
  • इस्तीफा देने के कारण बेहद गंभीर
  • पिछले दो साल के बैंक के Ethical practise और कामकाज को लेकर जताई चिंता
  • HDFC जाना जाता है अपने बेस्ट कॉरपोरेट गवर्नेंस के लिए
  • इस्तीफे के कारणों से बैंक को लगेगा आज सबसे बड़ा झटका
  • अगर HDFC Bank 7% गिरता है तो...
  • ...निफ्टी 190 और बैंक निफ्टी 775 पॉइंट सिर्फ HDFC की वजह से गिरेगा
  • HDFC Bank में है FIIs की बहुत बड़ी होल्डिंग
  • आज FIIs की तेज बिकवाली का है डर
  • कमजोर बाजार में HDFC Bank ‘आग में घी’ डालेगा
  • अगर आपके पास HDFC Bank के शेयर हैं तो पैनिक में ना बेचें
  • ज्यादातर निगेटिव आज की गिरावट में आ जाएंगे
  • हो सकता है बढ़ने में वक्त लगे लेकिन अब बेचना ठीक नहीं

2021 में बैंक से जुड़े थे अतनु चक्रवर्ती

अतनु चक्रवर्ती 2021 में HDFC Bank के बोर्ड से जुड़े थे. HDFC लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक के मर्जर के दौरान भी वे बोर्ड का हिस्सा रहे थे.उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से एथिकल और वैल्यु मिसमैच के कारण वे अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं. बोर्ड और मैनेजमेंट को सहयोग के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया. बता दें कि अतनु चक्रवर्ती ने 17 मार्च 2026 को अपना इस्तीफा सौंपा है. फिलहाल केकी मिस्त्री को अंतरिम पार्ट टाइम चेयरमैन नियुक्त किया गया है.

HDFC Bank Resign letter

अपने लेटर में क्या लिखा?

अपने लेटर में अतनु चक्रवर्ती ने कहा कि वे HDFC Bank के बोर्ड से मई 2021 में जुड़े थे. मेरे बोर्ड में रहते हुए एचडीएफसी ग्रुप का मर्जर हुआ. इसके बाद एचडीएफसी बैंक देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन गया. हालांकि, अभी तक मर्जर का पूरा-पूरा लाभ नहीं मिल पाया है. पिछले दो सालों से बैंक के भीतर कुछ ऐसी घटनाएं और वर्किंग कल्चर देखने को मिल रहा है जो मेरी पर्सनल वैल्यु और एथिक्स के खिलाफ है. इसी वजह से मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं. इसके अलावा इस्तीफे का कोई और कारण नहीं है. साथ में उन्होंने कंपनी सेक्रेटरी को रेगुलेटरी फाइलिंग के निर्देश भी दिए हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6