HDFC AMC Q2 Results: बंपर रिजल्ट के साथ में बोनस शेयर का ऐलान, रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डीटेल

HDFC AMC Q2 Results: सितंबर तिमाही में एचडीएफसी असेट मैनेजमेंट कंपनी का प्रॉफिट ग्रोथ 25% और रेवेन्यू में करीब 16% का ग्रोथ दर्ज किया गया. दिवाली से पहले शेयर होल्डर्स को बोनस शेयर का तोहफा दिया गया है. जानिए रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डीटेल.
HDFC AMC Q2 Results: बंपर रिजल्ट के साथ में बोनस शेयर का ऐलान, रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डीटेल

HDFC AMC Q2 Results.

HDFC AMC Q2 Results: असेट मैनेजमेंट कंपनी HDFC AMC ने सितंबर तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. कंपनी के नेट प्रॉफिट में करीब 25% और रेवेन्यू में करीब 16% का ग्रोथ दर्ज किया गया है. नतीजों के बाद शेयर में करीब 4% की तेजी है और यह 5800 रुपए के पार कारोबार कर रहा है. बोर्ड ने दिवाली से पहले शेयर होल्डर्स के लिए बोनस शेयर का भी ऐलान किया है. एक शेयर पर एक शेयर मुफ्त दिया जाएगा.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में एचडीएफसी असेट मैनेजमेंट कंपनी का रेवेन्यू 15.8% के सालाना उछाल के साथ 1027 करोड़ रुपए रहा जो जून तिमाही में 968 करोड़ रुपए था. नेट प्रॉफिट करीब 25% उछाल के साथ 718 करोड़ रुपए रहा जो जून तिमाही में 748 करोड़ रुपए था. EPS यानी अर्निंग पर शयेर 33.58 रुए रहा जो एक साल पहले 26.99 रुपए और जून तिमाही में 34.95 रुपए था.

HDFC AMC Bonus Share Details

कंपनी के बोर्ड ने दिवाली से पहले शेयर होल्डर्स के लिए 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर का ऐलान किया है. मतलब, जिनके पास कंपनी का एक शेयर होगा उन्हें एक और शेयर मुफ्त में मिलेगा. बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट 26 नवंबर 2025 तय किया गया है.

About HDFC AMC

HDFC AMC की बात करें तो यह कंपनी म्यूचुअल फंड्स, अल्टरनेटिव्स जैसे AIF/PMS में प्रजेंट है. 30 सितंबर 2025 के आधार पर इसका AUM 8728 बिलियन रुपए का है. इसमें इक्विटी कैटिगरी का AUM 5770 बिलियन रुपए और अल्टरनेटिव्स का 62 बिलियन रुपए है. इक्विटी कैटिगरी में कंपनी का मार्केट शेयर 12.9% और डेट सेगमेंट में 13.2% है. 1.45 करोड़ इन्वेस्टर्स का बेस है और 2.6 करोड़ लाइव अकाउंट्स हैं. 1 लाख 3 हजार से अधिक इसके डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर्स हैं.

साल के निचले स्तर से 65% उछला

HDFC AMC एक मल्टीबैगर स्टॉक है. अगस्त महीने में शेयर ने 5925 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. खबर लिखे जाने के दौरान यह शेयर 5800 रुपए के पार कारोबार कर रहा था. अप्रैल महीने में शेयर ने 3525 रुपए का लो बनाया था. साल के निचले स्तर से शेयर में 65% की तेजी आई है. इस साल अब तक शेयर ने 38% और एक साल में 27% रिटर्न दिया है. दो साल का रिटर्न 100% और तीन साल का रिटर्न 155% है. जुलाई 2018 में इस कंपनी का 1100 रुपए पर आईपीओ आया था.

इस आर्टिकल को लेकर महत्वपूर्ण सवाल

Q1. HDFC AMC का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू कितना बढ़ा?
नेट प्रॉफिट में करीब 25% और रेवेन्यू में करीब 16% की ग्रोथ दर्ज हुई है.

Q2. HDFC AMC ने शेयरहोल्डर्स के लिए किस अनुपात में बोनस शेयर तय किया है?
कंपनी ने 1:1 अनुपात में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है, एक शेयर पर एक मुफ्त.

Q3. HDFC AMC के बोनस शेयर का रिकॉर्ड डेट क्या है?
बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट 26 नवंबर 2025 तय किया गया है.

Q4. HDFC AMC का टोटल AUM सितंबर 2025 में कितना है?
कंपनी का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 8728 बिलियन रुपए है.

Q5. HDFC AMC के निवेशक और लाइव अकाउंट्स कितने हैं?
उत्तर: HDFC AMC के पास 1.45 करोड़ निवेशक और 2.6 करोड़ लाइव अकाउंट्स हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6