&format=webp&quality=medium)
HBL Engineering Order News: कमजोर बाजार में एचबीएल इंजीनियरिंग (HBL Engineering) के शेयर में 4.6 फीसदी का उछाल आया और यह 444.4 रुपये पर पहुंच गया. कंपनी को पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल डिवीजन से लेटर ऑफ अप्सेंटेंस (LoA) मिलने के बाद शेयर में तेजी आई है. यह एक मल्टीबैगर स्टॉक है. 2 साल में शेयर ने 342 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है.
शेयर बाजार को दी जानकारी में HBL Engineering ने कहा, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल डिवीजन से एचबीएल-शिवकृति कंसोर्टियम (HBL-Shivakriti Consortium) को 148.44 करोड़ रुपये के ऑर्डर के लिए LoA मिला है. यह पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल डिवीजन के बीना-इटारसी-जुझारपुर सेक्शन, बीपीएल-एसएचआरएन सेक्शन और जुझारपुर से पोवारखेड़ा तक अप और डाउन फ्लाईओवर ट्रैक में कवच (KAVACH) के प्रावधान के लिए है. इस ऑर्डर को 540 दिनों में पूरा किया जाना है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
Q3 में HBL Engineering ने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल आधार पर 26 फीसदी की गिरावट दर्ज की, जो 78.45 करोड़ रुपये की तुलना में 58.38 करोड़ रुपये रहा. समीक्षाधीन तिमाही में इसका राजस्व 24.8 फीसदी घटकर 450.5 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले यह 599.25 करोड़ रुपये था.
ये भी पढ़ें- कमजोर बाजार में 'रॉकेट' बना ये Defence Stock, रक्षा मंत्रालय से मिला बड़ा ऑर्डर, 3 साल में 300% रिटर्न
एचबीएल इंजीनियरिंग (HBL Engineering) पावर सॉल्यूशन्स की एक विस्तृत श्रृंखला के डिजाइन, निर्माण और आपूर्ति में माहिर है. 1977 में स्थापित, कंपनी ने टेलीकॉम, डिफेंस, एनर्जी, रेलवे और रिन्युएबल एनर्जीसहित अलग-अलग उद्योगों में मान्यता अर्जित की है. HBL विशेष रूप से बैटरी, इनवर्टर और एनर्जी स्टोरेज प्रणालियों जैसे बैकअप पावर समाधान प्रदान करने में अपनी एक्सपर्टिज के लिए जाना जाता है.
एचबीएल इंजीनियरिंग का शेयर का 52 वीक हाई 738.65 रुपये और लो 378.95 रुपये है. स्टॉक अपने हाई से 41 फीसदी नीचे है. स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो एक हफ्ते में शेयर 5%, एक महीने में 23.45%, इस साल अब तक 30.53% और बीते 6 महीने में 30% से ज्यादा टूट चुका है. हालांकि, बीते 2 साल में शेयर ने 342% और 3 साल में 643% का बंपर रिटर्न दिया है. पिछले 5 साल में शेयर का रिटर्न 2832% रहा है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)