&format=webp&quality=medium)
HAL ने जारी किए नतीजे.
HAL Q3 Results: डिफेंस पीएसयू कंपनी HAL (Hindustan Aeronautics Limited) ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. कंपनी के Q3 नतीजे मजबूत रहे हैं और मुनाफा और आय दोनों बढ़ी है, इसके साथ ही कंपनी ने पहले अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. HAL का शेयर 4,155 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था. शेयर का 52 वीक हाई 5,166 रुपये पर है, वहीं, 52 वीक लो 3,045 रुपये पर है.
HAL ने दिसंबर तिमाही नतीजों में बेहतर प्रदर्शन दिखाया है. कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर करीब ₹1,867 करोड़ रहा, जो बाजार के अनुमान ₹1,791 करोड़ से ज्यादा है. सालाना आधार पर मुनाफा ₹1,440 करोड़ से बढ़कर ₹1,867 करोड़ हो गया, यानी 29% की मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई.
कंपनी की कंसोलिडेटेड आय भी बढ़ी है. आय ₹6,957 करोड़ से बढ़कर लगभग ₹7,699 करोड़ पहुंच गई, जिससे टॉपलाइन में 10% की अच्छी मजबूती दिखी. ऑपरेशनल स्तर पर भी सुधार देखने को मिला. कामकाजी मुनाफा (EBITDA) ₹1,340 करोड़ से बढ़कर ₹1,871 करोड़ हो गया, जो ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में सुधार है.
स्टैंडअलोन परफॉर्मेंस:
कंसॉलिडेटेड परफॉर्मेंस:
कुल मिलाकर HAL ने इस तिमाही में मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ और मुनाफे में अच्छी बढ़त दिखाई है.
LIVE TV:
मजबूत नतीजों के साथ कंपनी ने निवेशकों को भी खुश किया है. HAL ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. कंपनी अपने शेयरधारकों को ₹5 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹35 (700%) का डिविडेंड देगी. इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 18 फरवरी 2026 (बुधवार) तय की गई है. जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक शेयर होंगे, उन्हें ही डिविडेंड मिलेगा. कंपनी यह डिविडेंड 14 मार्च 2026 या उससे पहले सभी पात्र शेयरधारकों को भुगतान कर देगी.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)