&format=webp&quality=medium)
GROWW Q3 Result Updates.
GROWW Q3 Results: हालिया लिस्टेड कंपनी ग्रो ने दिसंबर तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 28% गिरावट के साथ 547 करोड़ रुपए रहा जबकि तिमाही आधार पर इसमें 16% का ग्रोथ दर्ज किया गया. रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 19.4% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 1216 करोड़ रुपए रहा. नतीजों के बाद शेयर पर दबाव है और यह करीब तीन फीसदी की गिरावट के साथ 158 रुपए पर कारोबार कर रहा है.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Q3 में ग्रो की टोटल इनकम तिमाही आधार पर 19.4% ग्रोथ के साथ 1261 करोड़ रुपए रही. Q2 में यह 1071 करोड़ रुपए और एक साल पहले 1004 करोड़ रुपए था. एडजस्टेड EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट तिमाही आधार पर 19% ग्रोथ के साथ 741 करोड़ रुपए रहा जो Q2 में 624 करोड़ और एक साल पहले समान तिमाही में 598 करोड़ रुपए था.नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 28% गिरावट के साथ 547 करोड़ रुपए रहा जो Q2 में 471 करोड़ रुपए और एक साल पहले 757 करोड़ रुपए था.
कंपनी ने बताया कि टोटल ट्रांजैक्टिंग यूजर्स 25% सालाना और 7% तिमाही ग्रोथ के साथ 20.4 मिलियन रहा. एक्टिव यूजर्स 16 मिलियन हैं. टोटल कस्टमर असेट्स 12% तिमाही और 39% सालाना ग्रोथ के साथ 3 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया. कंपनी ने बताया कि उसकी टोटल इनकम में 53% योगदान इक्विटी डेरिवेटिव्स का है. 18% स्टॉक्स से, 4% कमोडिटी डेरिवेटिव्स और 6% मार्जिन ट्रेड फेसिलिटी से आता है.
मार्केट शेयर की बात करें तो म्यूचुअल फंड SIP इन्फ्लो में मार्केट शेयर 12.3% से बढ़कर 13.7% पर पहुंच गया है. स्टॉक इन्वेस्टमेंट में मार्केट शेयर 21.6% से बढ़कर 28.8% पर पहुंच गया. इक्विटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में मार्केट शेयर 12.2% से बढ़कर 18.1% पर पहुंच गया जबकि मार्जिन ट्रेड फेसिलिटी सेगमेंट में मार्केट शेयर 0.7% से बढ़कर 2% पर पहुंच गया है.
बता दें कि नवंबर 2025 में GROWW का आईपीओ आया था.100 रुपए का इश्यू प्राइस रखा गया था. 112 रुपए पर इसकी लिस्टिंग हुई थी जो इसका ऑल टाइम लो है. लिस्टिंग के बाद शेयर में जोरदार एक्शन देखने को मिला और यह 18 नवंबर को 194 रुपए का लाइफ हाई बनाया. अभी यह शेयर 3% तेजी के साथ 167 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.