&format=webp&quality=medium)
Groww में आज बड़ी ब्लॉक डील, शेयरों पर दिखा असर. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI/Gemini)
Groww Share Price: ऑनलाइन ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures के शेयरों में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली. कंपनी के शेयर BSE पर करीब 7% टूटकर ₹180 तक पहुंच गए. इसकी सबसे बड़ी वजह रही ₹5637 करोड़ की बड़ी Block Deal, जिसमें शुरुआती निवेशकों ने अपनी हिस्सेदारी बेची. ऐसा लगता है कि बड़े निवेशकों ने लॉक-इन खत्म होने के बाद थोड़ी प्रॉफिटबुकिंग के लिए ये ब्लॉक डील की है.
हालांकि, शुरुआती गिरावट के तुरंत बाद शेयर दिन के निचले स्तरों से रिकवर होता नजर आया और सुबह 10 बजे के आसपास 4% की गिरावट के साथ 185 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था. शेयर ने 29 अप्रैल, 2026 को 227 रुपये पर अपना 52-वीक हाई छुआ था. 12 नवंबर, 2025 इसका 112 रुपये के लेवल पर 52-वीक लो है.
जानकारी है कि Groww में करीब 30.91 करोड़ शेयर यानी कंपनी की 5.01% इक्विटी ब्लॉक डील के जरिए बेची गई है. इस डील का फ्लोर प्राइस ₹182.3 प्रति शेयर रखा गया, जो मौजूदा बाजार भाव से करीब 6% डिस्काउंट पर था.
ये भी पढे़ं: Stocks to SELL: बाजार खुलते ही पोर्टफोलियो को लाल कर सकते हैं ये 3 शेयर, अनिल सिंघवी ने बताया- क्यों बेचना चाहिए
रिपोर्ट्स के मुताबिक Groww में शुरुआती निवेशक रहे Peak XV, Sequoia Capital, Ribbit Capital और YC Holdings इस डील में हिस्सेदारी बेच रहे हैं.
| निवेशक | हिस्सेदारी |
| Peak XV Partners Investments VI-1 | 16.88% |
| YC Holdings II LLC | 10.08% |
| Ribbit Capital V LP | 6.90% |
| Sequoia Capital Global Growth Fund | 1.57% |
Groww की इस Block Deal के पीछे एक बड़ी वजह IPO लॉक-इन पीरियड का खत्म होना भी है. मंगलवार से कंपनी के करीब 418.2 करोड़ शेयर ट्रेडिंग के लिए अवेलेबल हो गए हैं, जिनकी वैल्यू करीब 9.4 अरब डॉलर बताई जा रही है. आमतौर पर लॉक-इन खत्म होने के बाद शुरुआती निवेशक आंशिक प्रॉफिट बुकिंग करते हैं. इसी वजह से शेयरों में वॉलेटिलिटी बढ़ जाती है.
ये भी पढ़ें: 74% प्रमोटर्स होल्डिंग वाले स्टॉक को ONGC से मिला ऑर्डर! हाई से 66% डिस्काउंट पर मिल रहा शेयर
हालांकि मंगलवार को शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन मौजूदा भाव अब भी IPO प्राइस से करीब 94% ऊपर है. Groww का IPO नवंबर 2025 में आया था. कंपनी ने इशू प्राइस ₹100 प्रति शेयर रखा था. इसकी लिस्टिंग 12 नवंबर 2025 को BSE पर 14% प्रीमियम के साथ 114 रुपये के भाव पर हुई थी.
| डिटेल | जानकारी |
| IPO Size | ₹6632.3 करोड़ |
| Fresh Issue | ₹1060 करोड़ |
| OFS | ₹5572.3 करोड़ |
| IPO Price | ₹100 प्रति शेयर |
| Listing Date | 12 नवंबर 2025 |
| Listing Price | ₹114 (14% प्रीमियम) |
ये भी पढ़ें: मार्केट क्रैश के बाद अभी और गिर सकते हैं ये 2 शेयर! Morgan Stanley समेत दो ब्रोकरेज ने चेताया
इतनी बड़ी Block Deal के बाद शॉर्ट टर्म में Groww के शेयर पर दबाव बना रह सकता है क्योंकि बाजार इसे प्रॉफिट बुकिंग सिग्नल के तौर पर देख सकता है. हालांकि यह जरूरी नहीं कि कंपनी के फंडामेंटल्स कमजोर हुए हों. कई बार शुरुआती निवेशक लॉक-इन खत्म होने के बाद वैल्युएशन से मिले गेन्स को निकालते हैं. अगर बिजनेस ग्रोथ मजबूत बनी रहती है, तो लंबे समय के लिए सेंटीमेंट दोबारा बेहतर हो सकता है. फिलहाल निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि Block Deal के बाद शेयर कितनी तेजी से स्टेबिलिटी दिखाता है और इंस्टीट्यूशनल बाइंग दोबारा लौटती है या नहीं.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 Block Deal क्या होती है?
जब बड़ी मात्रा में शेयर एक तय प्राइस पर एक्सचेंज प्लेटफॉर्म के जरिए खरीदे या बेचे जाते हैं, उसे Block Deal कहा जाता है.
Q2 IPO lock-in period क्यों होता है?
Lock-in period शुरुआती निवेशकों और promoters को एक तय समय तक शेयर बेचने से रोकता है ताकि listing के तुरंत बाद भारी selling pressure न आए.
Q3 क्या बड़ी stake sale हमेशा negative संकेत होती है?
जरूरी नहीं. कई बार शुरुआती निवेशक valuation gains book करने के लिए हिस्सेदारी बेचते हैं, जबकि कंपनी का business मजबूत बना रहता है.
Q4 Retail investors को ऐसी गिरावट में क्या करना चाहिए?
निवेशकों को कंपनी के fundamentals, growth outlook और valuation पर ध्यान देना चाहिए. सिर्फ short-term volatility देखकर फैसला नहीं लेना चाहिए.