165 साल पुरानी इंजीनियरिंग कंपनी का शेयर Q4 रिजल्ट के बाद 10% उछला, निवेशकों को 100% डिविडेंड का तोहफा

Greaves Cotton Q4 Results: चौथी तिमाही के दमदार रिजल्ट के बाद ग्रीव्स कॉटन का शेयर करीब 10% उछल गया. 165 साल पुरानी कंपनी का EBITDA ग्रोथ करीब 93% रहा जबकि शेयर होल्डर्स के लिए 100% के डिविडेंड का भी ऐलान किया गया है.
165 साल पुरानी इंजीनियरिंग कंपनी का शेयर Q4 रिजल्ट के बाद 10% उछला, निवेशकों को 100% डिविडेंड का तोहफा

Greaves Cotton Q4 Results.

Greaves Cotton Q4 Results: कैपिटल गुड्स कंपनी ग्रीव्स कॉटन ने चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. 165 साल पुरानी इस इंजीनियरिंग कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 2.6 करोड़ रुपए से बढ़कर 24 करोड़ रुपए रहा. रेवेन्यू में 22% से अधिक ग्रोथ दर्ज किया गया जबकि कंसोलिडेटेड मार्जिन 3.5% से बढ़कर 5.6% रहा. शेयर होल्डर्स के लिए 100% के डिविडेंड का भी ऐलान किया गया है. दमदार नतीजों के कारण शेयर में करीब 10% की तेजी दिखी और यह शेयर 209 रुपए (Greaves Cotton Share Price) तक पहुंच गया.

Greaves Cotton Results

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Q4 में कंसोलिडेटेड आधार पर Greaves Cotton ऑपरेशनल इनकम 22% ग्रोथ के साथ 823 करोड़ रुपए रही. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 93% ग्रोथ के साथ 46 करोड़ रुपए रहा. एबिटा मार्जिन 3.5% से बढ़कर 5.6% रहा. ऑपरेटिंग PBT यानी प्रॉपिट बिफोर टैक्स 6 करोड़ रुपए से बढ़कर 27 करोड़ रुपए रहा.

Add Zee Business as a Preferred Source

FY25 में कैसा रहा कंपनी का प्रदर्शन?

FY25 में ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो FY24 के मुकाबले ऑपरेशनल रेवेन्यू 11% ग्रोथ के साथ 2918 करोड़ रुपए. EBITDA 48% ग्रोथ के साथ 136 करोड़ रुपए, एबिटा मार्जिन 3.5% से बढ़कर 4.7%, ऑपरेटिंग प्रॉफिट बिफोर टैक्स 13% ग्रोथ के साथ 71 करोड़ रुपए और पीबीटी मार्जिन 2.4% पर फ्लैट रहा.

Greaves Cotton Dividend Details

Greaves Cotton के मैनेजमेंट ने 2 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 100% यानी हर शेयर पर 2 रुपए के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. AGM की बैठक में इसपर मुहर लगाने का काम किया जाएगा. फिलहाल रिकॉर्ड और पेमेंट डेट को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं है.

क्या करती है Greaves Cotton?

ग्रीव्स कॉटन 165 साल पुरानी इंजीनियरिंग कंपनी है. यह कंपनी ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स के अलावा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, रीटेल और टेक्नोलॉजी सेगमेंट में भी काम करती है. यह कंपनी मुख्य रूप से जेनसेट, मोटर, कंट्रोलर जैसे प्रोड्क्टस तैयार करती है. ऑटोमोबाइल्स के अलावा यह रेलवे, एग्रीकल्चर, टेलिकॉम, रीटेल सेगमेंट में भी प्रजेंट है. यह कंपनी ई-रिक्शा बनाती है. इसके अलावा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भी बनाती है.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6