शिपिंग कंपनियों के लिए GOOD NEWS! महंगे री-इंश्योरेंस से निपटने के लिए सरकार ला सकती है डेडिकेटेड फंड

Shipping Stocks: अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच जारी तनाव के चलते समुद्री जोखिम बढ़ा है, जिससे री-इंश्योरेंस प्रीमियम 3 से 4 गुना तक महंगा हो गया है. इसका सीधा असर शिपिंग कंपनियों की ऑपरेटिंग कॉस्ट पर पड़ रहा है.
शिपिंग कंपनियों के लिए GOOD NEWS! महंगे री-इंश्योरेंस से निपटने के लिए सरकार ला सकती है डेडिकेटेड फंड

Shipping Stocks: वैश्विक तनाव और युद्ध के बीच शिपिंग सेक्टर पर बढ़ते खर्च को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आ रही है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार भारतीय झंडे वाले जहाजों के लिए री-इंश्योरेंस कॉस्ट कम करने हेतु एक डेडिकेटेड फंड लाने की तैयारी में है. इस कदम से न सिर्फ शिपिंग कंपनियों बल्कि री-इंश्योरेंस कंपनियों को भी बड़ा सहारा मिल सकता है.

री-इंश्योरेंस महंगा, क्यों बढ़ी चिंता?

General Insurance Corporation of India और शिपिंग कंपनियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती हाल के महीनों में री-इंश्योरेंस की लागत में तेज उछाल रहा है. अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच जारी तनाव के चलते समुद्री जोखिम बढ़ा है, जिससे री-इंश्योरेंस प्रीमियम 3 से 4 गुना तक महंगा हो गया है. इसका सीधा असर शिपिंग कंपनियों की ऑपरेटिंग कॉस्ट पर पड़ रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

सरकार का प्लान क्या है?

हमारे संवाददाता तरुण शर्मा ने सूत्रों के अनुसार बताया कि, भारतीय झंडे वाले जहाजों के लिए एक डेडिकेटेड री-इंश्योरेंस फंड बनाने पर विचार किया जा रहा है. इस फंड का मकसद बढ़ती री-इंश्योरेंस लागत को संतुलित करना होगा. इससे शिपिंग कंपनियों की लागत कम करने में मदद मिलेगी. साथ ही री-इंश्योरेंस कंपनियों के संभावित नुकसान की भरपाई भी की जा सकेगी.

बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव पर पिछले हफ्ते एक्सपेंडिचर फाइनेंस कमिटी की बैठक में चर्चा भी हो चुकी है.

कैसे काम करेगा यह फंड?

यह फंड एक तरह का बैकस्टॉप मैकेनिज्म हो सकता है, जहां सरकार या संबंधित संस्थाएं जोखिम का एक हिस्सा अपने ऊपर लेंगी.

इससे:

  • बीमा कंपनियों का जोखिम घटेगा
  • री-इंश्योरेंस प्रीमियम में स्थिरता आएगी
  • शिपिंग कंपनियों के लिए बिजनेस करना आसान होगा
  • शिपिंग कंपनियों के लिए क्या फायदा

अगर यह फंड लागू होता है, तो शिपिंग कंपनियों को सीधे तौर पर राहत मिलेगी:

  • ऑपरेटिंग कॉस्ट में कमी
  • इंटरनेशनल रूट्स पर प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी
  • अनिश्चितता के दौर में बिजनेस की स्थिरता बढ़ेगी
  • री-इंश्योरेंस कंपनियों के लिए भी राहत

यह कदम सिर्फ शिपिंग कंपनियों के लिए ही नहीं, बल्कि री-इंश्योरेंस कंपनियों के लिए भी पॉजिटिव माना जा रहा है.

  • बड़े क्लेम के जोखिम को शेयर किया जा सकेगा
  • कैपिटल प्रेशर कम होगा
  • लॉन्ग टर्म में बिजनेस सस्टेनेबिलिटी बेहतर होगी
  • निवेशकों के लिए क्या मतलब

यह खबर इंश्योरेंस और शिपिंग सेक्टर के स्टॉक्स के लिए पॉजिटिव ट्रिगर बन सकती है.

  • General Insurance Corporation of India जैसी कंपनियों को सपोर्ट मिल सकता है
  • शिपिंग कंपनियों के मार्जिन सुधर सकते हैं
  • सेक्टर में वोलैटिलिटी कम हो सकती है
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6