Gold Price: सोने-चांदी के दाम गिरे, चेक करें बुलियन मार्केट में 24 कैरेट का भाव  

Gold, Silver price today: दिल्‍ली बुलियन मार्केट में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 24 नवंबर 2021 को टूटकर 46,613 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया.
Gold Price: सोने-चांदी के दाम गिरे, चेक करें बुलियन मार्केट में 24 कैरेट का भाव  

(Image: Reuters) 

Gold, silver rate Today: ग्‍लोबल मार्केट में गोल्‍ड की कीमतों में रातोंरात आई गिरावट का असर बुधवार को घरेलू बुलियन मार्केट (Delhi bullion market) में देखा गया. दिल्‍ली बुलियन मार्केट में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 24 नवंबर 2021 को 119 रुपये टूटकर 46,613 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया. सोने की कीमतों पर दबाव का असर चांदी (Silver rate today) पर भी देखा गया. बुलियन मार्केट में चांदी का हाजिर भाव 517 रुपये फिसलकर 61,671 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किया गया.

बुलियन मार्केट में पिछले ट्रेडिंग सेशन के दौरान भाव देखें, तो सोना 46,732 रुपये प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर था. वहीं, चांदी में 62,188 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर खरीद-बिक्री की गई. दूसरी ओर, फ्यूचर मार्केट में बुधवार को गोल्‍ड में तेजी रही. मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर सोने के भाव 128 रुपये की बढ़त के साथ 47,562 रुपये प्रति दस ग्राम पर देखे गए. हाजिर डिमांड के चलते एमसीएक्‍स पर कीमतों को सपोर्ट मिलता नजर आया.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

क्‍यों सस्‍ता हुआ सोना?

HDFC सिक्‍युरिटीज के सीनियर एनॉलिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल का कहना है कि इंटरनेशनल मार्केट में मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई. इसका असर बुधवार को घरेलू सराफा बाजार पर देखा गया. ग्‍लोबल मार्केट में हालांकि पिछले नुकसान की कुछ भरपाई करते हुए सोना 1,794 डॉलर प्रति औंस के स्‍तर पर देखा गया.

इंटरनेशनल मार्केट में भाव

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्‍ड की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. बुधवार को न्‍यूयार्क कमोडिटी एक्‍सचेंज (COMEX) पर सोना 1,794 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किया गया. मंगलवार की गिरावट से उबरकर भाव में रिकवरी देखी गई. चांदी में 23.66 डॉलर प्रति औंस पर फ्लैट कारोबार दर्ज किया गया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6