&format=webp&quality=medium)
(Image: Reuters)
Gold, Silver rate today on 26 November 2021: विदेशी बाजारों में आई मजबूती और डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी के बीच घरेलू बुलियन मार्केट में शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों ने छलांग लगाई. दिल्ली बुलियन मार्केट (Delhi bullion market) में 24 कैरेट गोल्ड के भाव 570 रुपये की जोरदार उछाल लेकर 47,155 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गए. सोने की तेजी ने चांदी को भी बूस्ट किया. घरेलू बाजार में चांदी का हाजिर भाव 190 रुपये बढ़कर 62,145 रुपये प्रति किलो हो गया. इससे पिछले ट्रेडिंग सेशन में सोना 46,585 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा. वहीं, चांदी 61,955 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई थी.
एचडीएफसी सिक्युरिटीज के सीनियर एनॉलिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल का कहना है कि अमेरिकी बाजारों में हलचल का असर घरेलू मार्केट पर देखा गया. कॉमेक्स पर शुक्रवार को गोल्ड स्पॉट प्राइस 1 फीसदी की उछला के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं, यूएस बॉन्ड यील्ड में गिरावट का गोल्ड की कीमतों को सपोर्ट मिला. इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में तेजी का असर दिल्ली बुलियन मार्केट पर हुआ. यहां 24 कैरेट प्योर गोल्ड 570 रुपये प्रति दस ग्राम उछल गया.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
अमेरिका में बॉन्ड यील्ड में गिरावट ने बाजार के सेंटीमेंट को कमजोर किया. इसके चलते गोल्ड की इन्वेस्टमेंट डिमांड बढ़ी. न्यूयार्क में सोने का भाव मजबूती लेकर 1,808 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं, चांदी 23.70 डॉलर प्रति औंस पर टिकी रही. दूसरी ओर, कोविड की चिंताओं के चलते भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 37 पैसे कमजोर होगर 74.89 के स्तर पर बंद हुआ. 28 अक्टूबर के बाद यह रुपये का निचला स्तर है.
बुलियन मार्केट में डिमांड आने से सोने का वायदा यानी फ्यूचर भाव भी मजबूत हुआ. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 26 नवंबर 2021 को शुरुआती ट्रेडिंग के दौरान दिसंबर डिलिवरी वायदा भाव 634 रुपये यानी 1.34 फीसदी उछलकर 48,055 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया.