बड़ी गिरावट के बाद आज महंगा हुआ सोना, जानिए अब कितना हुआ 10 ग्राम का भाव

भईया दूज के दिन सोने के दामों में भारी गिरावट के बाद बुधवार को एक बार फिर सोने के दामों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 87 रुपये की तेजी के साथ लगभग 38,842 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. मंगलवार को सोना 38,755 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
बड़ी गिरावट के बाद आज महंगा हुआ सोना, जानिए अब कितना हुआ 10 ग्राम का भाव

सोने के दामों में एक बार फिर तेजी, जानिए कहां पहुंच गए दाम (फाइल फोटो)

भईया दूज के दिन सोने के दामों में भारी गिरावट के बाद बुधवार को एक बार फिर सोने के दामों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 87 रुपये की तेजी के साथ लगभग 38,842 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. मंगलवार को सोना 38,755 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. बाजार के जानकारों के मुताबिक वैश्विक कारणों और रुपये में कमजोरी से सोने में तेजी देखी गई है. बुधवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

चांदी में भी तेजी

चांदी में भी बुधवार को तेजी देखने को मिली. चांदी बुधवार को 450 रुपये की तेजी के साथ 47,220 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई. मंगलवार को चांदी के दाम 46,770 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुए थे. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की ओर से चांदी की खरीददारी किए जाने से चांदी के दामों में तेजी आई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

बना रहेगा उतार चढ़ाव

दी बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सिंघल ने बताया कि सोने के दाम अभी भी काफी ऊंचे बने हुए हैं. आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दामों में काफी उतार चढ़ाव बना रहेगा. कुछ समय बाद दामों में कुछ कमी आने की संभावना है.

वायदा बाजार में भी तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोना 1,489.50 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.82 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे. MCX एक्सचेंज के अनुसार, 5 दिसंबर 2019 की सोने की वायदा कीमत 0.10 फीसद अर्थात 38 रुपये की तेजी के साथ 37954 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6