सोने में आई बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्‍या है आज का भाव

दुनिया भर के बाजारों में नरमी के बीच सटोरियों के सौदे घटाने से शुक्रवार को सोना वायदा भाव 177 रुपये नरम होकर 37,986 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.
सोने में आई बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्‍या है आज का भाव

नरम वैश्विक रुख के बीच सटोरियों के सौदे घटाने से सोना वायदा कमजोर हुआ (फोटो- रायटर्स).

दुनिया भर के बाजारों में नरमी के बीच सटोरियों के सौदे घटाने से शुक्रवार को सोना वायदा भाव 177 रुपये नरम होकर 37,986 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. एमसीएक्स (MCX) पर अक्टूबर डिलिवरी वाला सोना 177 रुपये यानी 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,986 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. इसके लिए 3,044 लॉट का कारोबार हुआ. इसी तरह दिसंबर डिलिवरी वाला सोना 256 रुपये यानी 0.66 प्रतिशत गिरकर 38,635 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. इसके लिए 526 लॉट का कारोबार हुआ.

विश्लेषकों के अनुसार नरम वैश्विक रुख के बीच सटोरियों के सौदे घटाने से सोना वायदा कमजोर हुआ. न्यूयॉर्क बुलियन मार्केट में सोने का भाव 0.40 प्रतिशत गिरकर 1,525 डॉलर प्रति औंस रहा.

चांदी वायदा भी कमजोर
हाजिर बाजार में मांग कम होने तथा सटोरियों के सौदे घटाने से चांदी वायदा बाजार में भाव 0.20 प्रतिशत कम होकर 43,992 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. एमसीएक्स पर सितंबर चांदी डिलिवरी 87 रुपये यानी 0.20 प्रतिशत गिरकर 43,992 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. इसके लिए 5,487 लॉट का कारोबार हुआ.

इसी तरह दिसंबर डिलिवरी चांदी का भाव 147 रुपये यानी 0.32 प्रतिशत कम होकर 45,284 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया. इसके लिए 659 लॉट का कारोबार हुआ. विश्लेषकों के अनुसार मुनाफावसूली के लिए सटोरियों के सौदे घटाने से चांदी का वायदा भाव नरम रहा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6