सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल, सुरक्षित निवेश विकल्प में बढ़ा सोने का दबदबा

Gold and silver: जोखिमों को कम करने के लिए सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ने के साथ-साथ स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से भी सोने को समर्थन मिला.
सोने-चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल, सुरक्षित निवेश विकल्प में बढ़ा सोने का दबदबा

स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से मुख्यत: कारोबारी धारणा में तेजी रही.

विदेशों में मजबूती के रुख तथा स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली के समर्थन से बीते सप्ताह भी दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में तेजी बनी रही. इस दौरान सोना 33,000 रुपये के स्तर को पार करने के बाद सप्ताहांत में 32,875 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इसी प्रकार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के उठाव बढ़ने के कारण चांदी के भाव में भी तेजी आई. डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होकर 70.49 रुपये प्रति डॉलर रहने तथा जोखिमों को कम करने के लिए सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग बढ़ने के साथ-साथ स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से भी सोने को समर्थन मिला. सप्ताह के दौरान सोना 33,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया था.

सोने की तेजी को समर्थन
डीलरों ने कहा कि विदेशों में मजबूती के रुख से भी स्थानीय बाजार में सोने की तेजी को समर्थन प्राप्त हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ सप्ताहांत 1,287.80 डॉलर प्रति औंस तक पहंच गया. चांदी भी मजबूत हो कर 15.67 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर पहुंच गई. बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में मजबूती के रुख के अलावा डॉलर के कमजोर होने से सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सर्राफा मांग बढ़ने के साथ साथ शादी-विवाह के मौसम की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से मुख्यत: कारोबारी धारणा में तेजी रही.

सोने की शुरुआत
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की सप्ताह के दौरान मजबूत शुरुआत हुई. विदेशों में मजबूती के रुख और शादी-विवाह के मौसम के मद्देनजर स्थानीय आभूषण कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से सप्ताह के दौरान इनके भाव 33,000 रुपये के स्तर को लांघता हुआ क्रमश: 33,070 रुपये और 32,920 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए. सप्ताहांत में ये कीमतें कुल मिलाकर 375-375 रुपये की बड़ी तेजी के साथ क्रमश: 32,875 रुपये और 32,725 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं.

Add Zee Business as a Preferred Source
gold

चांदी भी चमकी
गिन्नी भी सप्ताहांत में 100 रुपये की तेजी के साथ 25,300 रुपये प्रति आठ ग्राम पर बंद हुई. लिवाली और बिकवाली के झोकों के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में हाजिर चांदी कुल मिलाकर 250 रुपये की तेजी के साथ सप्ताहांत 39,850 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. सप्ताह के दौरान इसके भाव में 40,100 रुपये और 39,800 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में घट-बढ़ हुई. चांदी साप्ताहिक डिलिवरी सप्ताह के दौरान 39,766 रुपये से 39,056 रुपये के दायरे में घूमने के बाद सप्ताहांत में कुल मिलाकर 298 रुपये की तेजी के साथ 39,471 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. चांदी सिक्कों के भाव में सप्ताह के दौरान कुल मिला कर 100 रुपये की तेजी दिखी. सप्ताहांत चांदी सिक्का लिवाल 77,000 रुपये और बिकवाल 78,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुआ.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6