चांदी में भारी गिरावट, सोना भी हुआ और सस्ता, जानें आज क्या रहा भाव

Gold and Silver: सर्राफा व्यवसायियों के अनुसार स्थानीय जौहरियों और खुदरा व्यापारियों की मांग घटने और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से सोना भाव टूटा है. वैश्विक बाजारों के धीमे रुख ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया.
चांदी में भारी गिरावट, सोना भी हुआ और सस्ता, जानें आज क्या रहा भाव

चांदी सिक्कों का प्रति सैकड़ा लिवाली भाव 77,000 रुपये और बिकवाली भाव 78,000 रुपये पर बना रहा.

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना भाव शनिवार को 60 रुपये और टूटकर 33,160 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार इसकी अहम वजह स्थानीय बाजार में जौहरियों की ओर से मांग कमजोर पड़ना है. इसके अलावा वैश्विक बाजारों के धीमे रुख ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का ढलावों की मांग घटने से चांदी भाव भी 280 रुपये घटकर 40,100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. सर्राफा व्यवसायियों के अनुसार स्थानीय जौहरियों और खुदरा व्यापारियों की मांग घटने और वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से सोना भाव टूटा है.

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 60-60 रुपये घटकर क्रमश: 33,160 रुपये और 33,010 रुपये प्रति दस ग्राम रहा. सोना भाव शुक्रवार को 80 रुपये प्रति दस ग्राम घट गया था. हालांकि आठ ग्राम वजनी सोने की गिन्नी का भाव 25,500 रुपये प्रति इकाई पर बना हुआ है. इसी प्रकार हाजिर चांदी का भाव 280 रुपये टूटकर 40,100 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 382 रुपये टूटकर 39,198 रुपये प्रति किलोग्राम रहा.

GOLD
Add Zee Business as a Preferred Source

चांदी सिक्कों का प्रति सैकड़ा लिवाली भाव 77,000 रुपये और बिकवाली भाव 78,000 रुपये पर बना रहा. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.77 प्रतिशत टूटकर 1,282.30 डॉलर और चांदी भाव 1.26 प्रतिशत घटकर 15.41 डॉलर प्रति औंस रही.

(इनपुट एजेंसी से)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6