सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम में भी आई गिरावट, जानिए सर्राफा बाजार का भाव

सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के दाम 39,210 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे. पिछले सप्ताह शनिवार को सोना 39,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. सोने में सोमवार को 30 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है.
सस्ता हुआ सोना, चांदी के दाम में भी आई गिरावट, जानिए सर्राफा बाजार का भाव

सोने और चांदी के दामों में आई गिरावट (फाइल फोटो)

सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के दाम 39,210 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे. पिछले सप्ताह शनिवार को सोना 39,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. सोने में सोमवार को 30 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है.

चांदी के दामों में भी गिरावट

सोने के साथ ही चांदी के दामों में भी कमजोरी देखी गई. सोमवार को चांदी के दामों में 90 रुपये किलो की गिरावट दर्ज की गई. सोमवार को गिरावट के बाद चांदी के दाम 46,390 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए. शनिवार को चांदी 46,480 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा चांदी की खरीददारी की गई है. इसी को देखते हुए दामों में कमी दर्ज की गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने का मौका

भारत सरकार सोमवार 7 अक्टूबर से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2019-20 (Sovereign Gold Bond Scheme) में निवेश का मौका दे रही है. आप Sovereign Gold Bond Scheme में 11 अक्टूबर तक इन्वेस्टमेंट कर सकेंगे.

सोनों के दामों में मिलेगी छूट

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6