&format=webp&quality=medium)
FY27 के लिए कंपनी ने 20 हजार करोड़ रुपए के बिजनेस डेवलपमेंट का गाइडेंस जारी किया है. (प्रतीकात्मक फोटो)
Godrej Properties Q4 results: रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 70% और टोटल इनकम में 47% का ग्रोथ दर्ज किया गया. कंपनी ने FY26 में ओवरऑल अपने गाइडेंस से बेहतर रिजल्ट जारी किया है. नतीजों के बाद शेयर में 4% की तेजी है और यह 1910 रुपए (Godrej Properties Share Price) पर कारोबार कर रहा है.
इन्वेस्टर्स प्रजेंटेशन में Godrej Properties ने बताया कि Q4 में टोटल इनकम 47% ग्रोथ के साथ 3895 करोड़ रुपए रही, EBITDA 51% ग्रोथ के साथ 959 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 70% ग्रोथ के साथ 650 करोड़ रुपए रहा.


FY26 के लिए बुकिंग 16% YoY ग्रोथ के साथ 34171 करोड़ रुपए रही. YoY वॉल्यूम ग्रोथ 5% रहा. किसी भी रियल्टी कंपनी की तरफ एक फिस्कल में यह अब तक का सबसे ज्यादा बुकिंग है. कंपनी ने FY26 के गाइडेंस के मुकाबले 105% बुकिंग वैल्यु हासिल किया है. पिछले तीन सालों की बुकिंग वैल्यु 41% CAGR से बढ़ी है. FY26 के लिए कलेक्शन 19965 करोड़ रुपए रहा जो सालाना आधार पर 17% अधिक है. यह किसी रियल्टी कंपनी का सर्वोच्च कलेक्शन है. कंपनी FY26 गाइडेंस का 95% हासिल किया है.