₹60 के बंपर डिविडेंड का ऐलान, Q4 में 21% बढ़ा मुनाफा; जानें कब मिलेगा पैसा

Gillette India Q4 Results: पर्सनल केयर की दिग्गज कंपनी Gillette India ने चौथी तिमाही में दमदार प्रदर्शन जार किया और निवेशकों के लिए 60 रुपए के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. नतीजों के बाद शेयर 6% भाग गया. जानिए पेमेंट डेट कब है.
₹60 के बंपर डिविडेंड का ऐलान, Q4 में 21% बढ़ा मुनाफा; जानें कब मिलेगा पैसा

FY26 के लिए कंपनी ने प्रति शेयर 240 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया गया है. (प्रतीकात्मक फोटो)
 

Gillette India Q4 Results: मेन्स शेविंग की दिग्गज कंपनी Gillette India ने चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट (Q4 Results) का ऐलान किया है और शेयर होल्डर्स के लिए 60 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड (Dividend) का ऐलान किया है. मार्जिन में सुधार के कारण कंपनी के मुनाफे में जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है. नतीजों के बाद शेयर में करीब 6% की तेजी है और यह 8400 रुपए के ऊपर कारोबार कर रहा है.

कितना मिलेगा डिविडेंड?

Gillette India के बोर्ड ने 10 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 600% यानी हर शेयर पर 60 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. इससे पहले कंपनी ने FY26 के लिए 60 रुपए के स्पेशल और 120 रुपए का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है. ऐसे में FY26 के लिए कुल डिविडेंड 240 रुपए का बनता है.

आपके काम की 5 प्रमुख बात

सवालजवाब
1Gillette India ने कितने रुपए के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है?60 रुपए प्रति शेयर
2FY26 में इससे पहले भी डिविडेंड दिया गया था क्या?FY26 में इससे पहले 180 रुपए का डिविडेंड दिया गया है
3FY26 के लिए कुल कितना डिविडेंड कितना बनता है?240 रुपए
4AGM की बैठक कब होगी?26 अगस्त 2026 को
5फाइनल डिविडेंड का भुगतान कब होगा?18 सितंबर 2026 या उससे पहले

कब मिलेगा डिविडेंड का पैसा?

कंपनी ने बताया कि इस फाइनल डिविडेंड का भुगतान 18 सितंबर 2026 या उससे पहले कर दिया जाएगा. हालांकि, उससे पहले इस प्रस्ताव पर 42वें AGM की बैठक में मुहर लगना जरूरी है.

AGM की बैठक कब होगी?

कंपनी ने बताया कि एनुअल जनरल मीटिंग 26 अगस्त 2026 को होगी जिसमें डिविडेंड के प्रस्ताव को सामने रखा जाएगा. मुहर लगने के बाद ही डिविडेंड को जारी किया जाएगा.

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

कंपनी ने बताया की सेल्स में सालाना आधार पर 3% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 792 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट में 21% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 193 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 23% ग्रोथ के साथ 277 करोड़ रुपए रहा जबकि EBITDA मार्जिन 29.4% के मुकाबले 35% रहा. FY26 के लिए कंपनी की टोटल सेल्स 3100 करोड़ रुपए रही जो सालाना आधार पर 8% अधिक है. इसके अलावा नेट प्रॉफिट 23% उछाल के साथ 654 करोड़ रुपए रहा.

Gillette India Q4 Results

पैरामीटरQ4FY26Q425ग्रोथ (YoY)
रेवेन्यू₹792 Cr₹767.5 Cr+3.2%
EBITDA₹277.3 Cr₹226 Cr+23%
EBITDA मार्जिन35%29.40%+5.6%
नेट प्रॉफिट₹192.5 Cr₹158.6 Cr+21.4%

कंपनी के MD ने क्या कहा?

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर वी कुमार ने कहा कि पूरे साल के लिए कंपनी का टॉपलाइन और बॉटम लाइन ग्रोथ हेल्दी रहा. ग्रूमिंग कैटिगरी में अच्छा मोमेंटम बना हुआ है जिससे ग्रोथ को सपोर्ट मिला है. कंपनी का प्रोडक्ट परफॉर्मेंस, ब्रांडिंग, पैकेजिंग और एग्जीक्यूशन पर फोकस बना हुआ है जिसका सालों से लगात फायदा मिल रहा है.

Gillette India Share Price

यह कंपनी मेन्स शेविंग सेगमेंट में काम करती है और फ्लैगशिप ब्रांड इसी नाम से है. नतीजों के बाद यह शेयर 6% की तेजी के साथ 8400 रुपए के पार कारोबार कर रहा है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 11505 रुपए और लो 7236 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 7.5% की तेजी आई है. एक महीने में शेयर ने 1% और इस साल अब तक 1.5% का नेट रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप 27 हजार करोड़ रुपए के करीब है.

प्रमोटर के पास है 75% हिस्सेदारी

कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 75% और पब्लिक की हिस्सेदारी 25% है. पब्लिक ओनरशिप में 14% के करीब इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के पास है. इसमें DII के पास 9.25% और FII के पास 4.36% ओनरशिप है. डीआईआई कैटिगरी में 24 म्यूचुअल फंड्स 5.17% ओनरशिप रखते हैं.59,513 रीटेल निवेशक इस कंपनी में 6.20% ओनरशिप रखते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6