कतर एनर्जी ने GAIL को LNG सप्लाई जीरो किया, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सप्लाई रुकने का असर

देश की लीडिंग नैचुरल गैस कंपनी GAIL को लेकर बुरी खबर आ रही है. लॉन्ग टर्म सप्लायर Petronet LNG ने इसे गैस सप्लाई जीरो करने का ऐलान किया है. बता दें कि पेट्रोनेट एलएनजी Qatar Energy से गैस खरीदकर इसे सप्लाई करती है.
कतर एनर्जी ने GAIL को LNG सप्लाई जीरो किया, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सप्लाई रुकने का असर

Gail India. 

GAIL यानी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड देश की लीडिंग नैचुरल गैस कंपनी है. यह मुख्य रूप से नैचुरल गैस ट्रांसमिशन और LPG पाइपलाइन का काम करती है. ईरान युद्ध के बीच कतर एनर्जी ने कहा कि गेल इंडिया को होने वाली गैस सप्लाई 4 मार्च से जीरो कर दी गई है. ऐसा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सप्लाई को लेकर आ रही परेशानी के कारण की गई है. फिलहाल यह शेयर सवा फीसदी की तेजी के साथ 157 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

शेयर बाजार को भेजी सूचना में GAIL इंडिया ने कहा कि अदर सोर्सेस से LNG सप्लाई को लेकर फिलहाल कोई समस्या नहीं है. सप्लाई में आई कमी के बाद कंपनी फिलहाल यह देख रही है कि डाउनस्ट्रीम कस्टमर्स को होने वाली सप्लाई में क्या कुछ कटौती की जा सकती है. इस घटना के बाद गेल इंडिया के शेयर में करीब सवा फीसदी की तेजी है और यह 157 रुपए पर कारोबार कर रहा है.

क्या हुआ?

Add Zee Business as a Preferred Source
  • GAIL इंडिया को गैस सप्लाई देने वाली कंपनी Petronet LNG लिमिटेड ने Force Majeure का नोटिस भेजा है.
  • इसका मतलब है कि अचानक से हुई समस्या के कारण कंपनी कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक सप्लाई नहीं दे पा रही है.

यह समस्या क्यों हुई?

  • Strait of Hormuz से सप्लाई रुकी

ईरान युद्ध के कारण Strait of Hormuz से सप्लाई रुक गई है. यह रास्ता दुनिया में एनर्जी सप्लाई के लिए काफी महत्वपूर्ण है. ईरान ने कहा कि इधर से अगर कोई कंटेनर गुजरता है तो उसपर हमला किया जाएगा.

  • कतर में गैस प्लांट बंद होने की खबर

भारत कतर से बड़े पैमाने पर नैचुरल गैस का आयात करता है. ईरान ने कतर गैस प्लांट पर हमला किया जिसके कारण प्रोडक्शन रोक दिया गया है. ऐसे में GAIL को मिलने वाली गैस को लेकर Force Majeure लगाया गया है और सप्लाई जीरो कर दी गई है.

भारत में नैचुरल गैस का सप्लाई चेन

QatarEnergy → Petronet LNG → GAIL

  • कतर एनर्जी नैचुरल गैस का उत्पादन करती है.
  • Petronet LNG कतर एनर्जी से गैस इंपोर्ट करती है.
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते LNG को भारत लाया जाता है.
  • GAIL इंडिया पेट्रोनेट LNG से गैस खरीदती है.
  • पूरे देश में गेल इंडिया ट्रांसमिशन का काम करती है.

देश की लीडिंग नैचुरल गैस कंपनी

GAIL का पूरे देश में 18000 किलोमीटर का नैचुरल गैस पाइपलाइन नेटवर्क है. भारत का 65% नैचुरल गैस ट्रांसमिशन बिजनेस इस कंपनी के पास है. ओवरऑल नैचुरल गैस मार्केट में गेल इंडिया का शेयर 47% है. इसका 2040 किलोमीटर का LPG पाइपलाइन नेटवर्क भी है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6