&format=webp&quality=medium)
Patanjali Foods Bonus Share.
FMCG Stock: एफएमसीजी की दिग्गज कंपनी पतंजलि फूड्स की आज बोर्ड बैठक हुई जिसमें बोनस शेयर देने का फैसला लिया गया है. कंपनी के शेयर होल्डर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. बोर्ड ने 2:1 यानी हर शेयर पर दो बोनस शेयर फ्री देने का फैसला किया है. फिलहाल रिकॉर्ड डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं है. बोर्ड के फैसले के बाद इसको लेकर शेयर होल्डर्स की भी मंजूरी ली जाएगी. फिलहाल यह शेयर 1860 रुपए (Patanjali Foods Share Price) पर फ्लैट कारोबार कर रहा है.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Patanjali Foods के बोर्ड ने 2:1 यानी हर शेयर पर दो बोनस शेयर देने का फैसला किया है. फिलहाल रिकॉर्ड डेट फिक्स नहीं है. फिक्स होने की जानकारी एक्सचेंज और शेयर होल्डर्स को दी जाएगी. कंपनी 72.50 करोड़ शेयर बोनस के तौर पर जारी करेगी जिसकी फेस वैल्यु 2 रुपए होगी.
लाखों ट्रेडर्स ने छोड़ा Zerodha, Groww, Upstox, वजह है SEBI का नया रूल!
वर्तमान में कंपनी के कुल 36.25 करोड़ शेयर उपलब्ध हैं जिसकी फेस वैल्यु 2 रुपए है. बोनस जारी करने के बाद कुल 108.75 करोड़ इक्विटी शेयर हो जाएंगी जिसमें हर शेयर की फेस वैल्यु 2 रुपए होगी. कंपनी ने बताया कि अगले दो महीने यानी 16 सितंबर 2025 से पहले एलिजिबल शेयर होल्डर्स को बोनस शेयर जारी कर दिया जाएगा.
VIDEO- 7th CPC: जुलाई 2025 में कितना मिलेगा DA Hike?
यह शेयर इस समय 1865 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. 1 जनवरी 2025 को शेयर का भाव 1760 रुपए था और फरवरी के महीने में शेयर ने 1570 रुपए का इस साल का लो बनाया था. यह एफएमसीजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी है जिसका मार्केट कैप 61750 करोड़ रुपए है. इसमें फ्री-फ्लोट मार्केट कैप 30.55% यानी 18850 करोड़ रुपए है.202325 रीटेल निवेशकों ने इस स्टॉक में निवेश किया है और कंपनी में इनकी हिस्सेदारी 3.17% है. FIIs के पास कंपनी की 13.42% हिस्सेदारी है, जबकि DII के पास 8.71% हिस्सेदारी है.
Share Market में गुजरात ने पार किया करोड़ का आंकड़ा!
Patanjali Foods एडिबल ऑयल की दिग्गज कंपनी है. कंपनी एडिबल ऑयल, एफएमसीजी और पर्सनल केयर कैटिगरी में प्रजेंट है. 32 देशों को यह निर्यात भी करती है. 31 मार्च 2025 के आधार पर कंपनी के 84 सुपर डिस्ट्रीब्यूटर्स, 387 मेगा स्टोर्स, 8000 डिस्ट्रीब्यूटर्स, 1039 चिकित्सालय और 2 मिलियन टचप्वाइंट्स का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है. FY25 में कंपनी के टोटल रेवेन्यू में एडिबल ऑयल का शेयर 72% और फूड एंड एफएमसीजी का शेयर 25% रहा.
VIDEO- Stocks To Buy: Steel Pipe Stocks में तगड़ा मौका, इस स्टॉक पर Brokerage का बड़ा दांव!