&format=webp&quality=medium)
Nestle Q1 Results.
FMCG Stock: एफएमसीजी की दिग्गज कंपनी नेस्ले इंडिया ने जून तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा है. सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट में करीब 14% और रेवेन्यू में 6% की गिरावट दर्ज की गई. मार्जिन में भी गिरावट आई है. बोर्ड ने मनीष तिवारी को कंपनी का नया मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन नियुक्त किया है. नतीजों के बाद शेयर में 5% से अधिक गिरावट है और यह 2325 रुपए (Nestle Share price) की रेंज में कारोबार कर रहा है.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Q1 में नेस्ले इंडिया का कंसोलिडेटेड मुनाफा 13.4% की गिरावट के साथ 747 करोड़ रुपए से घटकर 659 करोड़ रुपए रहा. रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन YoY/QoQ आधार पर 5.9%/-7.4% के ग्रोथ के साथ 5096 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 1114 करोड़ रुपए से घटकर 1100 करोड़ रुपए रहा. तिमाही आधार पर -20.8% की गिरावट दर्ज की गई जबकि सालाना आधार पर यह गिरावट -1.3% रही. कंपनी का EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 23.1% से घटकर 21.6% रहा.
बोर्ड ने मनीष तिवारी को कंपनी का नया चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया है. 1 अगस्त 2025 से वे अपना पदभार ग्रहण करेंगे. मैनेजमेंट ने कहा कि अच्छे मॉनसून से दूध की कीमतों में गिरावट संभव है जिसका फायदा मिलेगा. कॉफी कीमतों के दायरे में रहने की उम्मीद है. टॉप 10 में से 7 ब्रांड्स में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज किया गया. ई-कॉमर्स कारोबार में तेजी बरकरार है. कंपनी की डोमेस्टिक सेल में ई-कॉमर्स कारोबार का 12.5% योगदान रहा.