जल्द मिलेगा कमाई का बंपर मौका! 2021 की शुरुआत में आ सकता है Flipkart का IPO

भारतीय ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) भी IPO पेश करने की तैयारी कर रही है. कंपनी साल 2021 की शुरुआत में विदेश में लिस्ट हो सकती है.
जल्द मिलेगा कमाई का बंपर मौका! 2021 की शुरुआत में आ सकता है Flipkart का IPO

फ्लिपकार्ट में वॉलमार्ट (Walmart) का बड़ा निवेश है. (Zee business)

शेयर बाजार में IPO का सीजन चल रहा है. हैप्पीएस्ट मांड्स की दमदार लिस्टिंग के बाद कई और IPO रेस में हैं. इस बीच ई-कॉमर्स सेक्टर से भी बड़ी खबर है. भारतीय ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) भी IPO पेश करने की तैयारी कर रही है. कंपनी साल 2021 की शुरुआत में विदेश में लिस्ट हो सकती है. कंपनी की वैलूएशन $50 अरब तक लगाई जा सकती है.

वैल्यूएशन बढ़ाने पर फोकस
कंपनी से जुड़े सूत्रों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को यह जानकारी दी है. फ्लिपकार्ट में वॉलमार्ट (Walmart) का बड़ा निवेश है. बंगलुरु स्थित फ्लिपकार्ट का भारत में अमेजॉन से मुकाबला है. सूत्रों के अनुसार, कंपनी $45 से $50 अरब की वैल्यूएशन की मांग कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो फ्लिपकार्ट में वॉलमार्ट के निवेश की वैल्यू दोगुनी हो जाएगी.

अमेरिका या सिंगापुर में लिस्ट हो सकती है कंपनी
सूत्रों के मुताबिक, फ्लिपार्ट सिंगापुर एक्सचेंज या फिर अमेरिकी शेयर बाजार में IPO लॉन्च कर सकती है. सूत्रों का कहना है कि वॉलमार्ट अमेरिकी कंपनी है. ऐसे में अमेरिका से उसके लिए पैसा जुटाना आसान हो सकता है. वॉलमार्ट और फ्लिकार्ट की तरफ से अभी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. सूत्रों की मानें तो फिलहाल गुपचुप ही इसकी तैयारी चल रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source

शुरू हुई प्लानिंग
बता दें, SEBI के नए नियमों का जो ड्राफ्ट तैयार किया है उसमें घरेलू कंपनियों को सीधे विदेशी बाजार में लिस्ट होने की मंजूरी मिल सकती है. सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने नियमों को ध्यान में रखते हुए IPO की कानूनी प्रक्रिया और फाइनेंशियल स्ट्रैटेजी बनाने पर काम शुरू कर दिया है. हालांकि, पहले फ्लिपकार्ट को 2022 की शुरुआत में लिस्ट कराने की योजना थी, लेकिन कोरोना संकट की वजह से कंपनी मैनेजमेंट ने प्लान में बदलाव किया है.

बंपर वैल्यूएशन पर नजर
फ्लिपकार्ट में अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट ने साल 2018 में $16 अरब का निवेश किया था. उसने फ्लिपकार्ट की 77 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी. यह देश का सबसे बड़ा डायरेक्ट फोरेन इन्वेस्टमेंट था. डील ने फ्लिपकार्ट के संस्थापक सचिन बंसल और बिन्नी बंसल को भी बड़ा फायदा हुआ था. वॉलमार्ट ने निवेश के साथ फ्लिपकार्ट को लिस्ट कराने की प्लानिंग का ऐलान कर दिया था. हालांकि, उसकी प्लानिंग चार साल के लिए थी. लेकिन, अब 2021 में ही इसे लिस्ट कराने पर काम चल रहा है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

ई-कॉमर्स सेक्टर में आएगा पैसा
बता दें, इस साल जुलाई में फ्लिपकार्ट ने $1.2 अरब का फंड जुटाया था, जिसमें वॉलमार्ट की भूमिका काफी अहम थी. इस फंड के जरिए कंपनी की वैल्यूएशन $24.9 अरब तक पहुंच गई. फ्लिपकार्ट ने कहा कि दो किस्तों में मिलने वाले इस पैसे को भारत के ई-कॉमर्स बाजार को आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6