&format=webp&quality=medium)
फिनो पेमेंट्स बैंक के शेयरों में बड़ी गिरावट. (File Image)
Fino Payments Bank shares Price: फिनो पेमेंट्स बैंक (Fino Payments Bank) के शेयरों में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली. BSE पर कंपनी का शेयर करीब 19.5% गिरकर ₹136 पर आ गया. यह स्टॉक का 52 वीक लो है. इस लेवल पर शेयर पिछले एक महीने में 33.73% टूट चुका है.
शेयर में यह तेज गिरावट उन खबरों के बाद आई, जिसमें कहा गया था कि डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) बैंक से जुड़े ऑनलाइन गेमिंग ट्रांजैक्शनों के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जांच कराने की सिफारिश कर सकता है.
हालांकि, बैंक ने इन खबरों का खंडन किया है. PMLA/ED के तहत जांच बढ़ने के आरोपों पर बैंक का कहना है कि यह पूरी तरह गलत और अटकलों पर आधारित है. बैंक ने कहा कि पहले की तरह ही स्पष्ट किया जा चुका है कि इस मामले में फिलहाल बैंक के खिलाफ डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI), हैदराबाद के अलावा किसी भी अन्य प्राधिकरण द्वारा कोई जांच नहीं की जा रही है.
ये भी पढ़ें- युद्ध के शोर में छिपा मुनाफे का मौका! ब्रोकरेज ने चुने 7 स्टॉक्स, 5-10 दिन में मिल सकता है तगड़ा रिटर्न
मौजूदा जांच के दायरे पर बैंक ने कहा कि पहले भी स्पष्ट किया जा चुका है कि DGGI द्वारा चल रही जांच कुछ प्रोग्राम मैनेजरों और मर्चेंट्स से संबंधित है, जो कई बैंकों से जुड़े हुए हैं, जिनमें यह बैंक भी शामिल है. यह जांच बैंक के अपने जीएसटी कंप्लायंस से संबंधित नहीं है.
बैंक ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट में कोर्ट द्वारा जमानत खारिज किए जाने का जो उल्लेख किया गया है, वह पूरी तरह गलत और भ्रामक है.
बैंक ने दोहराया कि वह किसी भी प्लेटफॉर्म, वेबसाइट या चैनल के माध्यम से सीधे या परोक्ष रूप से किसी भी प्रकार की गेमिंग या सट्टेबाजी गतिविधियों में शामिल नहीं है और न ही उन्हें बढ़ावा देता है.
ये भी पढ़ें- 23% करेक्शन के बाद 40% से ज्यादा भागने को तैयार ये स्टॉक! युद्ध के शोर के बीच ₹4,842 का बड़ा टारगेट
फिनो पेमेंट्स बैंक के शेयर फिलहाल 16 फीसदी लुढ़कर 142 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं. स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 339 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर 18.32% और 2 हफ्ते 25.87% की गिरावट आई है. जबकि इस साल यह अब तक 45% तक टूट चुका है.
वहीं, बीते 6 महीने में स्टॉक 48.44% और पिछले एक साल में 36% तक करेक्ट हुए हैं. पिछले 2 साल में स्टॉक में 50.74% और 3 साल में 31.70% कमजोरी आई है.
Live TV
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)