Q2 Results: Federal Bank का मुनाफा 9.51% घटा, NII 5.4% बढ़ी, जानिए पूरी डीटेल

Q2 Results: बता दें कि यह दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) का पोर्टफोलियो स्टॉक है. इसमें झुनझुनवाला की 2.42 फीसदी हिस्सेदारी है. 
Q2 Results: Federal Bank का मुनाफा 9.51% घटा, NII 5.4% बढ़ी, जानिए पूरी डीटेल

Federal Bank Q2 Results: प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. चालू वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में बैंक के मुनाफे में 9.51 फीसदी गिरावट आई है. हालांकि, इंटरेस्ट इनकम में 5.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. बता दें कि यह दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) का पोर्टफोलियो स्टॉक है. इसमें झुनझुनवाला की 2.42 फीसदी हिस्सेदारी है.

कैसे रहा Q2 रिजल्ट?

रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, Federal Bank का वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में मुनाफा 9.51% घटकर 991.94 करोड़ रुपये रह गया. फेडरल बैंक को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,096.25 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था. चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 5.4% बढ़कर 2,495 करोड़ रुपये हो गई.

एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी ने बताया कि बैंक चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में डेट बुक को 10 से 12% तक बढ़ाने का लक्ष्य रख रहा है, जो पहली छमाही की 7.6% ग्रोथ से ज्यादा होगा. हालांकि, अगर दूसरी छमाही में अधिकतम लक्ष्य भी हासिल हो जाए, तो भी पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए डेट ग्रोथ 10% से कम रहेगी, जो वित्त वर्ष 2024-25 की 12.14% की ग्रोथ से कम होगी.

federal bank

कॉरपोरेट डेट की मांग अभी भी कमजोर

फेडरल बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी केवीएस मणियन ने बताया कि कॉरपोरेट डेट की मांग अभी भी कमजोर बनी हुई है. उन्होंने आशा जताई कि सरकार द्वारा माल एवं सेवा कर (GST) में कटौती जैसे उपायों से उपभोक्ता मांग बढ़ेगी, जिससे कंपनियां अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में कदम उठाएंगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6