Q2 नतीजों के बाद जोमैटो को बड़ा झटका, मिला ₹128 करोड़ का GST नोटिस, फोकस में होगा शेयर

Eternals Update: फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी इटरनल लिमिटेड को यूपी जीएसटी डिपार्टमेंट से नोटिस मिला है. कंपनी ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है.
Q2 नतीजों के बाद जोमैटो को बड़ा झटका, मिला ₹128 करोड़ का GST नोटिस, फोकस में होगा शेयर

Eternals Update: फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी इटरनल लिमिटेड (पूर्व में जोमैटो लिमिटेड) को यूपी के राज्य टैक्स डिपार्टमेंट से एक बड़ा झटका लगा है. कंपनी को 128.34 करोड़ रुपए के जीएसटी नोटिस मिला है. इसमें ब्याज और जुर्माने की मांग का आदेश मिला है. यह नोटिस 18 अक्टूबर 2025 को हासिल हुआ है. इसकी जानकारी कंपनी ने 19 अक्टूबर यानी रविवार को दी है. शुक्रवार को जोमैटो का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुआ है.

64.17 करोड़ रुपए का नोटिस

जोमैटो के मुताबिक यह जीएसटी नोटिस अप्रैल 2023 से मार्च 2024 की अवधि के लिए है. इसमें 64.17 करोड़ रुपए का जीएसटी और उतना ही जुर्माना शामिल है.

Add Zee Business as a Preferred Source

इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत इस्तेमाल

  • लखनऊ के डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी आदेश में कहा है कि यह मांग आउटपुट टैक्स के कम भुगतान और इनपुट टैक्स क्रेडिट के गलत इस्तेमाल के कारण की गई है.
  • कंपनी ने कहा है कि इस आदेश के खिलाफ अपील करेगी और उसे उम्मीद है कि इस मामले में उसका पक्ष मजबूत है, इस कारण से कंपनी पर कोई वित्तीय प्रभाव पड़ने की आशंका नहीं है.

GST डिमांड नोटिस का विवरण

विवरणजानकारी
कुल मांग₹128.34 करोड़
जीएसटी₹64.17 करोड़
जुर्माना₹64.17 करोड़
अवधि

अप्रैल 2023 से मार्च 2024

कारण

आउटपुट टैक्स का कम भुगतान और इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत इस्तेमाल

65 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट

जोमैटो ने हाल ही में अपने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. 30 सितंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट 65 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है.

13590 करोड़ रुपए का रेवेन्यू

  • कंपनी का कंसोलिडेटेड आधार पर 13590 करोड़ रुपए का रेवेन्यू हासिल किया है. इसके अलावा कंपनी का कामकाजी मुनाफा 591 करोड़ रुपए रहा है. वहीं, मार्जिन 4.35% था.
  • जोमैटो ने अपने क्विक फूड सर्विस बिजनेस बिस्ट्रो बाय ब्लिंकिट को अपनी एक सब्सिडियरी, ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड से दूसरी सब्सिडियरी, ब्लिंकिट फूड्स लिमिटेड में 57 करोड़ रुपए में ट्रांसफर करने की घोषणा की है.

Q2 FY26 वित्तीय हाइलाइट्स

संकेतकराशि (₹ करोड़ में)
राजस्व13,590
कामकाजी मुनाफा (EBITDA)591
शुद्ध लाभ (Net Profit)65
मार्जिन4.35%

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर

शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में जोमैटो का शेयर BSE पर 1.64% या 5.70 अंकों की गिरावट के साथ 342.70 रुपए पर बंद हुआ. NSE पर 1.47% या 5.10 अंकों की गिरावट के साथ 342.75 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 368.45 रुपए और 52 वीक लो 209.86 रुपए है. जोमैटो का शेयर इस साल की शुरुआत से अब तक 23.96% तक चढ़ चुका है. पिछले 6 महीने में जोमैटो का शेयर 46.32% रिटर्न दे चुका है. सालभर में जोमैटो ने 29% रिटर्न दिया है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: इटरनल लिमिटेड पर GST की मांग कितनी है?

जवाब: कंपनी पर कुल ₹128.34 करोड़ की मांग है, जिसमें ₹64.17 करोड़ GST और ₹64.17 करोड़ का जुर्माना शामिल है.

सवाल: यह GST नोटिस किस अवधि के लिए है?

जवाब: यह नोटिस अप्रैल 2023 से मार्च 2024 की अवधि के लिए है.

सवाल: कंपनी को GST नोटिस क्यों मिला?

जवाब: नोटिस आउटपुट टैक्स के कम भुगतान और इनपुट टैक्स क्रेडिट के गलत इस्तेमाल के आरोपों के संबंध में जारी किया गया है.

सवाल: इस नोटिस पर कंपनी का क्या कहना है?

जवाब: कंपनी का मानना है कि इस मामले में उसका पक्ष मजबूत है और वह इस आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगी। उन्हें किसी भी वित्तीय प्रभाव की उम्मीद नहीं है.

सवाल: कंपनी का हालिया वित्तीय प्रदर्शन कैसा रहा?

जवाब: 30 सितंबर, 2025 को समाप्त दूसरी तिमाही में, कंपनी ने ₹13,590 करोड़ का राजस्व और ₹65 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6