&format=webp&quality=medium)
Eternal Q2 Results.
Eternal Q2 Results: इटरनल यानी जोमैटो ने सितंबर तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में गिरावट आई है और यह 65 करोड़ रुपए रहा जो जून तिमाही में 25 करोड़ रुपए था. एक साल पहले समान तिमाही में यह 176 करोड़ रुपए था. रेवेन्यू में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया और यह 13590 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 4799 करोड़ रुपए और जून तिमाही में 7167 करोड़ रुपए था. नतीजों के बाद शेयर पर दबाव है और यह 4% से अधिक टूट गया और यह 340 रुपए पर है. कंपनी के पास नेट आधार पर 18314 करोड़ रुपए का कैश है.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Q2 में इटरनल यानी जोमैटो का NOV यानी नेट ऑर्डर वैल्यु 57% ग्रोथ के साथ 23164 करोड़ रुपए रहा. एडजस्टेड रेवेन्यू 172% के सालाना ग्रोथ के साथ 13968 करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 32% की गिरावट के साथ 224 करोड़ रुपए रहा. कंपनी के पास नेट आधार पर 18314 करोड़ रुपए का कैश है.
इटरनल का दो बिजनेस है. फूड डिलिवरी जौमैटो और क्विक कॉमर्स ब्लिंकिट. कंपनी ने कहा कि क्विक कॉमर्स के NOV में सालाना आधार पर 137% और तिमाही आधार पर 27% का ग्रोथ दर्ज किया गया. यह पिछली 10 तिमाही में सबसे ज्यादा है. क्विक कॉमर्स बिजनेस का नुकसान तिमाही आधार पर 162 करोड़ रुपए से घटकर 156 करोड़ रुपए रहा. इस सेगमेंट का एडजस्टेड EBITDA मार्जिन -1.8% से घटकर -1.3% पर आ गया है. Q2 में कंपनी ने 272 नए स्टोर्स जोड़े और टोटल स्टोर्स की संख्या 1816 पर पहुंच गई.
फूड डिलिवरी सेगमेंट का ग्रोथ बॉटम आउट होने के बाद रिकवरी के रास्ते पर है. NOV में सालाना आधार पर 14% का ग्रोथ दर्ज किया गया जबकि प्रॉफिटैबिलिटी तिमाही आधार पर 5% से बढ़कर 5.3% रहा. यह मार्जिन ऑल टाइम हाई पर है. इस सेगमेंट के एडजस्टेड EBITDA तिमाही आधार पर 451 रुपए से बढ़कर 500 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.
कंपनी के CEO दीपिंदर गोयल ने कहा कि क्विक कॉमर्स सेगमेटं में स्टोर्स एक्सपैंशन अग्रेसिव रहेगा. दिसंबर 2025 तक स्टोर्स की संख्या 2100 तक पहुंचाने का लक्ष्य है जो पुराना गाइडेंस 2000 था. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मार्च 2027 तक हमलोग 3000 स्टोर्स पर पहुंच जाएंगे. स्टोर एक्सपैंशन का प्लान ट्रैक पर है.