1926 से 2026... 100 साल, 100 मील के पत्थर: ₹17 से ग्लोबल साम्राज्य तक- एस्सेल ग्रुप का वो 'क्रांतिकारी' सफर, जिसने भारत की तकदीर बदल दी!

एस्सेल ग्रुप की कहानी हरियाणा की एक छोटी सी अनाज मंडी 'आदमपुर' से शुरू होकर पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाने तक की है. 1926 में जगन्नाथ गोयनका द्वारा डाली गई नींव से लेकर डॉ. सुभाष चंद्रा के क्रांतिकारी विजन तक, यह ग्रुप आज अपनी छठी पीढ़ी के साथ 100 साल का सफर पूरा कर रहा है. 'अनाज' से 'मीडिया' और 'इंफ्रास्ट्रक्चर' तक, एस्सेल ग्रुप ने हर दशक में भारत को कुछ 'पहला' (First) दिया है- चाहे वह पहला सैटेलाइट चैनल हो या पहला एम्यूजमेंट पार्क.
1926 से 2026... 100 साल, 100 मील के पत्थर: ₹17 से ग्लोबल साम्राज्य तक- एस्सेल ग्रुप का वो 'क्रांतिकारी' सफर, जिसने भारत की तकदीर बदल दी!

पिछले 100 वर्षों में पांच तगड़े झंझावात झेलने के बावजूद इसकी नींव को कोई हिला नहीं सका. (फाइल फोटो)

साल 1926 में हरियाणा के हिसार की आदमपुर अनाज मंडी में एक छोटी सी शुरुआत हुई थी. जगन्नाथ गोयनका के नेतृत्व में शुरू हुआ यह बीज आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है. आमतौर पर पारिवारिक व्यवसाय दो-तीन पीढ़ियों के बाद ढलने लगते हैं, लेकिन Essel Group की छठी पीढ़ी आज इस विरासत को 100वें साल में ले जा रही है.

पिछले 100 वर्षों में पांच तगड़े झंझावात झेलने के बावजूद इसकी नींव को कोई हिला नहीं सका और आज Essel Group अपने 100 वर्षों की कामयाबी की दास्‍तान लिख रहा है.

आइए, इतिहास के पन्नों को पलटते हुए एस्सेल ग्रुप के इस 'एक सदी' लंबे शानदार सफर के मील के पत्थरों को देखते हैं:

essel group 100 years timeline 1926 to 2026 adampur to zee tv success story hindi

100 वर्षों का सफर

  • 1926
    जगन्नाथ गोयनका ने खाद्यान्न/अनाज के व्यापार के लिए रामगोपाल इंद्रप्रस्‍थ मेसर्स की स्‍थापना आदमपुर मंडी/Okara Dukaan में की. इस कंपनी को परवर्ती Essel Group का प्रारंभिक स्‍वरूप कहा जाता है.
  • 1941
    जगन्नाथ गोयनका ने बेहतर अवसरों के लिए अपना बिजनेस आदमपुर से हरियाणा के हिसार में स्थानांतरित किया.
  • 1946
    The Okara Dukaan बंद हो गई और डॉ सुभाष चंद्रा के पिता नंदकिशोर गोयनका ने महज 16 साल की उम्र में पारिवारिक बिजनेस को संभाला और बाद के वर्षों में उल्‍लेखनीय प्रगति की.
  • 1948
    जगन्नाथ गोयनका दिल्ली में शिफ्ट हो गए. उन्होंने Motiakhan में एक प्लॉट खरीदा और पॉलिश की हुई दालों की फैक्ट्री स्थापित की.
  • 1951
    हिसार की एक नई और लाभदायक यूनिट ने गुजरात और दक्षिणी राज्यों में पॉलिश किए हुए अनाज की आपूर्ति शुरू की.
  • 1969
    रामगोपाल इंद्रप्रसाद मेसर्स ने अपना नाम बदलकर Subhash Chandra Laxmi Narain (SL) रखा.
  • 1970
    डॉ सुभाष चंद्रा 20 वर्ष की आयु में केवल 17 रुपये और एक सूटकेस के साथ अपने बड़े सपनों को पूरा करने के मकसद से दिल्‍ली पहुंचे.
  • 1971
    डॉ. चंद्रा ने दिल्ली में एक दाल मिल लीज पर ली. कृषि बिजनेस से उद्योग जगत की दिशा में उनका ये पहल कदम था.
  • 1976
    कंपनी का नाम बदलकर Essel Group of Industries रखा गया.
  • 1981
    डॉ. सुभाष चंद्रा भारत में लैमिनेटेड प्‍लास्टिक ट्यूब टेक्‍नोलॉजी लेकर आए. Essel Propack Limited की शुरुआत की. ये आज दुनिया की सबसे बड़ी ट्यूब निर्माता कंपनी है और हर वर्ष 8 अरब से अधिक ट्यूब बनाती है.
  • 1990
    एशिया का सबसे बड़ा मनोरंजन पार्क Essel World मुंबई में शुरू किया गया.
  • 1992
    भारत का पहला हिंदी मनोरंजन चैनल Zee TV लॉन्च हुआ और इसके साथ ही भारतीय सैटेलाइट टीवी उद्योग की नींव रखी गई.
  • 1994
    SITI Cable Network Limited शुरू किया गया और यह भारत के अग्रणी Multi System Operators में से एक बना.
  • 1995
    Zee News, भारत का पहला निजी स्वामित्व वाला 24 घंटे का समाचार चैनल लॉन्च हुआ.
  • 1995
    Zee TV, UK की शुरुआत के साथ Zee Entertainment ने अंतरराष्ट्रीय विस्तार किया.
  • 2001
    Shirpur Refinery, भारत और एशिया की पहली तथा सबसे बड़ी गोल्‍ड रिफाइनरी लॉन्च हुई.
  • 2001
    Playwin Lottery, भारत की पहली ऑनलाइन टिकट बिक्री वाली लॉटरी लॉन्च हुई.
  • 2003
    Kidzee लॉन्च हुआ. यह एशिया की सबसे बड़ी प्री-स्कूल चेन बनी, जिसने 4 लाख से अधिक बच्चों के जीवन को प्रभावित किया.
  • 2004
    Dish TV, जो वर्तमान में एशिया का सबसे बड़ा DTH नेटवर्क है, लॉन्च हुआ.
  • 2005
    DNA, भारत का अग्रणी अंग्रेजी समाचार पत्र, लॉन्च हुआ.
  • 2005
    E-City Bioscope Entertainment Pvt. Ltd., मल्टीप्लेक्स सिनेमा श्रृंखला और SITI Energy Ltd लॉन्च किए गए.
  • 2007
    Essel Infraprojects Ltd., भारत की एकमात्र एकीकृत यूटिलिटी कंपनी, लॉन्च हुई.
  • 2013
    Essel Finance Management LLP, ग्राहक-केंद्रित वित्तीय सेवा कंपनी के रूप में स्थापित हुई.
  • 2014
    Living Entertainment Enterprises Private Limited निगमित हुई.
  • 2015
    Essel Group ने ASHA 2022 की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य हर भारतीय को घर उपलब्ध कराना था.
  • 2016
    Essel Group ने अपने 90 वर्ष पूरे किए.
  • 2026
    Essel Group ने अपने 100 वर्ष पूरे किए.
Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6