Essel @100: Elon Musk को अपना रोल मॉडल क्यों मानते हैं डॉ. सुभाष चंद्रा? खुद बताई यह खास वजह

दुनिया के 190 से ज्यादा देशों में फैला Essel Group आज अपनी शताब्दी वर्षगांठ मना रहा है. इस मौके पर ग्रुप के चेयरमैन डॉ.सुभाष चंद्रा ने बताया कि वह किसे अपना रोल मॉडल मानते हैं.
Essel @100: Elon Musk को अपना रोल मॉडल क्यों मानते हैं डॉ. सुभाष चंद्रा? खुद बताई यह खास वजह

कौन हैं Essel ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा के रोल मॉडल (Photo: Zee Business)

घरेलू बिजनेस घराने से दुनिया के 190 से ज्यादा देशों में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाले Essel ग्रुप ने अपनी कामयाबी का शतक पूरा कर लिया है. 1926 में स्थापित हुई यह कंपनी आज अपनी शताब्दी वर्षगांठ का जश्न मना रही है. इस मौके पर आयोजित टाउनहॉल में एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ने न सिर्फ इतिहास के पन्नों को पलटा बल्कि उन शख्सियतों के बारे में खुलकर बात की, जिन्होंने इस सफर में उन्हें प्रेरित किया था. डॉ. सुभाष चंद्रा के मुताबिक वक्त के साथ उनके रोल मॉडल बदलते रहे हैं, लेकिन मौजूदा दौर में वह टेक दिग्गज एलन मस्क को अपना सबसे बड़ा रोल मॉडल मानते हैं.

एलन मस्क को बताया अपना रोल मॉडल

टाउनहॉल में चर्चा के दौरान जब डॉ. सुभाष चंद्रा से उनके रोल मॉडल के बारे बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने टेस्ला और स्पेस X जैसी कंपनियों के फाउंडर एलन मस्क का नाम लिया.

नई चीजों का कर रहे हैं निर्माण

  • डॉ.सुभाष चंद्रा ने कहा, "वर्तमान में एलन मस्क मेरे रोल मॉडल हैं. बहुत से लोग उन्हें सनकी या फिर एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखते हैं, जिनके साथ काम करना मुश्किल है."
  • डॉ. चंद्रा ने आगे कहा कि "एलन मस्क जिस तरह से लगातार आगे बढ़ रहे हैं, वह निश्चित तौर पर कुछ बेहद नई चीजों का निर्माण करने जा रहे हैं."
  • एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन ने यह भी साफ किया कि एलन मस्क के प्रति उनके मन में जो सम्मान है, उसका संबंध मस्क की अथाह धन-दौलत से नहीं बल्कि इनोवेशन के दम पर दूसरों से आगे रहने और लीक से हटकर सोचने की क्षमता से है.

क्यों डॉ. सुभाष चंद्रा के रोल मॉडल हैं एलन मस्क?

डॉ. सुभाष चंद्रा ने साफ कहा कि "मैं उन्हें इसलिए रोल मॉडल नहीं मानता क्योंकि वह एक ट्रिलियनेयर हैं, बल्कि इसलिए कि वह बहुत ज्यादा इनोवेटिव भी हैं. दूसरे लोगों की तुलना में काफी आगे की सोचते हैं. उनकी खास खूबी मुझे काफी आकर्षित करती है."

  • एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रुप ने हमेशा नए रास्ते बनाने की कोशिश की है. उन्होंने याद दिलाया कि जब भारत में प्राइवेट सैटेलाइट टीवी का दौर शुरू भी नहीं हुआ था, तब जी टीवी लॉन्च किया गया.
  • डॉ. चंद्रा ने यह भी कहा कि Essel Group ने अपने सफर में कई उतार-चढ़ाव के दौर देखे हैं. उन्होंने माना कि कुछ वक्त ऐसा भी आया जब लोगों ने ग्रुप को खत्म मान लिया था. हालांकि, हर संकट से कंपनी मजबूती के साथ उबरी.
  • डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि बिजनेस केवल मुनाफा और घाटा नहीं है. असली बात है कि मुश्किल वक्त में आप कितनी ज्यादा मजबूती के साथ खड़े हैं.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

केवल बैलेंस शीट तक सीमित नहीं बिजनेस

डॉ. चंद्रा ने टाउनहॉल में कारोबार का गुरु मंत्र देते हुए कहा कि कोई भी बिजनेस केवल बैलेंस शीट से नहीं चलता है. रिश्ते, लोगों का भरोसा, कर्मचारियों की मेहनत और भावनात्मक जुड़ाव किसी भी संस्था को लंबे वक्त तक जिंदा रखते हैं. उनके मुताबिक एस्सेल ग्रुप की सबसे बड़ी ताकत यही है कि ग्रुप ने हर दौर में लोगों के साथ जुड़ाव बनाए रखा है. इसके अलावा टाउनहॉल में उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर कहा कि यह एक पावरफुल टूल है, लेकिन इंसानी सोच हमेशा सबसे ऊपर रहेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6