₹82 के डिविडेंड का ऐलान, चौथी तिमाही में रिकॉर्ड रेवेन्यू दर्ज, मुनाफा भी बढ़ा

आयशर मोटर्स ने FY26 में रिकॉर्ड रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफा दर्ज किया है. कंपनी का रेवेन्यू 23,408 करोड़ रुपए और PAT यानी प्रॉफिट आफ्टर टैकस् 5,515 करोड़ रुपए रहा.
₹82 के डिविडेंड का ऐलान, चौथी तिमाही में रिकॉर्ड रेवेन्यू दर्ज, मुनाफा भी बढ़ा

कंपनी ने जारी किए तिमाही नतीजे, डिविडेंड का भी ऐलान (फोटो - AI)

आयशर मोटर्स ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी ने जानकारी दी कि इस तिमाही और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी को जबरदस्त रेवेन्यू और मुनाफा हुआ. कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 और चौथी तिमाही के शानदार नतीजे जारी किए. कंपनी ने FY26 में अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू, EBITDA और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स दर्ज किया है. रॉयल एनफील्ड की मजबूत बिक्री और VECV बिजनेस के दम पर कंपनी ने रिकॉर्ड प्रदर्शन किया.

कंपनी के मुताबिक FY26 में उसका कुल रेवेन्यू बढ़कर 23,408 करोड़ रुपए पहुंच गया, जो सालाना आधार पर 24% ज्यादा है. वहीं EBITDA 23% बढ़कर ₹5,785 करोड़ रहा. कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स यानी PAT 17% बढ़कर 5,515 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.

Q4 में भी मजबूत प्रदर्शन

मार्च तिमाही यानी Q4 FY26 में भी कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा. इस दौरान कंपनी का ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹6,080 करोड़ रहा. EBITDA 20% की बढ़त के साथ ₹1,514 करोड़ पर पहुंच गया. वहीं तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 12% बढ़कर ₹1,520 करोड़ रहा.

Royal Enfield की रिकॉर्ड बिक्री

कंपनी के लिए सबसे बड़ी ताकत Royal Enfield रही. कंपनी ने FY26 में पहली बार 12 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिल बिक्री का रिकॉर्ड बनाया. पूरे वित्त वर्ष में Royal Enfield की कुल बिक्री 22% बढ़कर 12,27,977 यूनिट्स रही. यह लगातार दूसरा साल है जब कंपनी ने 10 लाख से ज्यादा वार्षिक बिक्री का आंकड़ा पार किया है.

घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री 23% बढ़कर 11,07,343 यूनिट्स रही. वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला और एक्सपोर्ट 20% बढ़कर 1,20,634 यूनिट्स पर पहुंच गया.

मार्च तिमाही में Royal Enfield ने 3,13,811 मोटरसाइकिल्स बेचीं, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 12% ज्यादा है. यह कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा चौथी तिमाही बिक्री रही.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

VECV बिजनेस ने भी दिखाया दम

कंपनी की कमर्शियल व्हीकल यूनिट VECV ने भी FY26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया. VECV का ऑपरेशन्स से रेवेन्यू बढ़कर ₹27,076.6 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल के मुकाबले 15% ज्यादा है.

इस दौरान EBITDA ₹2,562.6 करोड़ रहा और PAT बढ़कर ₹1,471 करोड़ हो गया. FY26 में VECV ने कुल 1,03,404 वाहनों की बिक्री की, जो सालाना आधार पर 14.7% ज्यादा है. Q4 FY26 में VECV की बिक्री 33,976 यूनिट्स रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 28,675 यूनिट्स थी.

निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड

कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए ₹82 प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड की भी सिफारिश की है. मजबूत बिक्री, प्रीमियम बाइक सेगमेंट में बढ़ती मांग और कमर्शियल व्हीकल बिजनेस में सुधार की वजह से Eicher Motors की ग्रोथ आने वाले समय में भी मजबूत बनी रह सकती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6