31 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच 20 रुपये तक कम हुई खाने के तेल की कीमत, जी बिजनेस से बातचीत में बोले खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय 

केंद्र सरकार ने कहा है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 30 नवंबर 2021 से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा.
31 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच 20 रुपये तक कम हुई खाने के तेल की कीमत, जी बिजनेस से बातचीत में बोले खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय 

पूरे देश में खाने के तेल की कीमतों में कमी आई है. (फोटो: IANS)

Edible Oil prices: केंद्र सरकार ने खाने के तेल की कीमतें कम करने को लेकर जो कदम उठाए उसका असर देखने को मिल रहा है. 31 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच खाने के तेल की कीमत में 20 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई. जी बिजनेस के संवाददाता अंबरीश पांडेय से बातचीत में खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने ये बात कही. उन्होंने कहा कि इस दौरान एडिबल ऑयल की कीमतों में 7 से 20 रुपये तक की गिरावट दर्ज हुई है. सरसों का तेल भी दिल्ली में पिछले 4 दिनों में 6 रुपये तक सस्ता हुआ है.

उन्होंने कहा कि सरसों की बुवाई इस साल 12 से 15 प्रतिशत तक बढ़ी है. जब यह फसल जब मार्च में बाजार में पहुंचेगी तो कीमतें और घटेगी. भारत खाने-पीने के तेल का 65 फीसदी विदेशों से आयात करता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमतों में उथल-पुथल का असर हमारे बाजार पर भी पड़ा है.

PMGKAY को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं
सुधांशु पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 30 नवंबर 2021 से आगे बढ़ाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव खाद्य विभाग में तैयार नहीं हुआ है. इस योजना के तहत 80 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त में 5 किलो अनाज दिया जाता है. उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार और ओएमएसएस नीति के तहत खुले बाजार में खाद्यान्न की अच्छी बिक्री को देखते हुए PMGKAY के जरिये मुफ्त राशन वितरण को नवंबर से आगे बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं है. पीएमजीकेएवाई की घोषणा मार्च, 2020 में कोविड-19 के कारण उत्पन्न संकट को दूर करने के लिए की गई थी.

Add Zee Business as a Preferred Source

शुरू में यह योजना अप्रैल-जून 2020 की अवधि के लिए शुरू की गई थी, लेकिन बाद में इसे इस साल 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया था.

खाने के तेल की कीमतों में कमी
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पाम ऑयल में की रिटेल कीमत में 6 रुपये प्रति लीटर तक की कमी आई है. वहीं अलीगढ़ में इसका रेट 18 रुपये, मेघालय में 10 रुपये और तमिलनाडु में 5-7 रुपये कम हुआ है. नारियल तेल दिल्ली में 7 रुपये, मध्य प्रदेश में 10, मेघालय में 10, तमिलनाडु में 10 और अलीगढ़ 5 रुपये कम हुआ है.

पूरे देश में दिख रहा असर
सोया ऑयल की बात करें तो दिल्ली में यह 5 रुपये कम हुआ. लुधियाना और अलीगढ़ में इसकी रेट में 5 रुपये तक की कमी आई है. वहीं छत्तीसगढ़ में 11 रुपये और महाराष्ट्र में 5 से 7 रुपये कम हुआ है. सनफ्लॉवर ऑयल की कीमतों में भी कमी दर्ज की गई. दिल्ली में इसकी कीमत 10 रुपये, ओडिशा में 5 रुपये और मेघालय में सबसे ज्यादा करीब 20 रुपये तक कीमतों में कमी हुई.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6