सालभर से टूट रहा DLF का स्टॉक, बाजार बंद होने के बाद जारी किए दमदार Q3 नतीजे, रेवेन्यू- मुनाफे में तूफानी तेजी

DLF Q3 Results: डीएलएफ ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है. कंपनी के नेट प्रॉफिट और रेवेन्यू में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके अलावा कंपनी का कामकाजी मुनाफा भी बढ़ा है. जानिए डीएलएफ की तिमाही नतीजों की बड़ी बातें.
सालभर से टूट रहा DLF का स्टॉक, बाजार बंद होने के बाद जारी किए दमदार Q3 नतीजे, रेवेन्यू- मुनाफे में तूफानी तेजी

देश की सबसे बड़ी रियल्टी कंपनी डीएलएफ लिमिटेड ने बाजार बंद होने के बाद वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है. 31 दिसंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी ने मुनाफे, कमाई और रेवेन्यू में जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है. तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़ा है. वहीं, रेवेन्यू में 32 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. हालांकि नए लेबर कोड लागू होने के कारण कंपनी को 60.15 करोड़ रुपए का एकमुश्त नुकसान हुआ है. गुरुवार को कारोबारी सत्र के अंत में DLF का शेयर हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ. वहीं, पिछले 5 दिन में शेयर 6.90% तक टूट चुका है.

1203 करोड़ रुपए हुआ नेट प्रॉफिट

DLF की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में रियल्टी कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 1203 करोड़ रुपए हो गया है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 1058 करोड़ रुपए था.

Add Zee Business as a Preferred Source

इनकम में 43% की बढ़ोतरी

  • तीसरी तिमाही में DLF की टोटल इनकम सालाना आधार पर 43 फीसदी बढ़कर 2479 करोड़ रुपए हो गई है.
  • पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में डीएलएफ की टोटल इनकम 1737 करोड़ रुपए थी.
  • डीएलएफ का रेवेन्यू 32 फीसदी बढ़कर 2020 करोड़ रुपए रहा है, यह पिछले वित्त वर्ष 1528 करोड़ रुपए था.
  • डीएलएफ का कुल खर्च सालाना आधार पर 1261 करोड़ रुपए से बढ़कर 1697 करोड़ रुपए हो गया है.

DLF Q3 Results

140 करोड़ रुपए की अतिरिक्त इनकम

DLF की फाइलिंग के मुताबिक कंपनी ने भूमि अधिग्रहण के मुआवजे पर ब्याज के तौर पर 140 करोड़ रुपए की एक्स्ट्रा इनकम हासिल हुई है, इसे पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुक किया है.

मार्जिन और कामकाजी मुनाफे में सुधार

  • डीएलएफ के कामकाजी मुनाफा वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में 39 फीसदी की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है.
  • कामकाजी मुनाफा सालाना आधार पर 609 करोड़ रुपए से बढ़कर 849 करोड़ रुपए हो गया है.
  • कामकाजी मुनाफे में बढ़ोतरी का कारण रेवेन्यू और अन्य इनकम में वृद्धि है. इससे ऑपरेशनल एफिश्यंसी मजबूत हुई है.
  • डीएलएफ का मार्जिन सालाना आधार पर 39.8 फीसदी से चढ़कर 42 फीसदी तक पहुंच गया है.

एक नजर में डीएलएफ के तिमाही नतीजे

विवरणQ3 FY26 (₹ Cr)Q3 FY25 (₹ Cr)बदलाव (%)
रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशन्स2,0201,52932.1%
टोटल इनकम2,4801,73742.7%
नेट प्रॉफिट (PAT)1,2031,05913.6%
कुल खर्च1,6971,26134.5%
EBITDA₹849 करोड़₹609 करोड़39.4%
EBITDA मार्जिन42%39.80%+220 bps

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर

गुरुवार को कारोबारी सत्र के अंत में डीएलएफ का शेयर BSE पर 0.67% या 4.15 अंकों की गिरावट के साथ 613.65 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 0.49% या 3 अंकों कमजोर होकर 614.65 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 886.80 रुपए और 52 वीक लो 607.10 रुपए है. बीते 6 महीने में डीएलएफ का शेयर 27.30% तक टूट चुका है. वहीं, पिछले 1 साल में डीएलएफ का शेयर 13.89% तक टूट चुका है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: DLF के तीसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे कैसे रहे हैं?

जवाब: डीएलएफ की तीसरी तिमाही में रेवेन्यू, नेट प्रॉफिट और कामकाजी मुनाफे के मोर्चे पर जबरदस्त ग्रोथ हुई है.

सवाल: डीएलएफ का तीसरी तिमाही मे मुनाफा कितना बढ़ा है?

जवाब: डीएलएफ का तीसरी तिमाही में मुनाफा 13 फीसदी तक बढ़ा है.

सवाल: डीएलएफ ने रेवेन्यू के मोर्चे पर कैसा प्रदर्शन किया है?

जवाब: डीएलएफ ने तीसरी तिमाही में रेवेन्यू के मोर्चे पर 32 फीसदी ग्रोथ दर्ज की है.

सवाल: DLF के शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा है?

जवाब: डीएलएफ का शेयर गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ.

सवाल: पिछले एक साल में डीएलएफ का प्रदर्शन कैसा रहा है?

जवाब:
डीएलएफ का शेयर पिछले 1 साल में 13.89 फीसदी तक कमजोर हो चका है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6