&format=webp&quality=medium)
TVS Holdings के बोर्ड ने 2 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है. (प्रतीकात्मक फोटो)
Dividend Stocks: टीवीएस ग्रुप की होल्डिंग कंपनी TVS Holdings ने शेयर होल्डर्स के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है. इस ऐलान के बाद शेयर में शानदार तेजी है और यह ढ़ाई फीसदी की मजबूती के साथ 14050 रुपए के पार कारोबार कर रहा है. बता दें कि इस कंपनी ने 1720% के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था. इससे पहले 24 मार्च को टीवीएस मोटर की तरफ से अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया गया था.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, TVS Holdings के बोर्ड ने 5 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर हर शेयर पर 1720% यानी हर शेयर पर 86 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. बोर्ड ने 2 अप्रैल 2026 को इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है जबकि अगले 30 दिन यानी 25 अप्रैल के भीतर इसका भुगतान भी कर दिया जाएगा. कंपनी ने बताया कि डिविडेंड के तौर पर कुल 174 करोड़ रुपए बांटे जाएंगे.
जैसा कि नाम में लिखा है TVS Holdings एक होल्डिंग कंपनी है. इसकी चार सब्सिडियरीज हैं. बता दें कि टीवीएस मोटर में प्रमोटर के तौर पर टीवीएस होल्डिंग की हिस्सेदारी 50.26% है.
TVS Holdings का शेयर इस समय 14050 के आसपास कारोबार कर रहा है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 16150 रुपए और लो 7755 रुपए है. इस साल अब तक शेयर ने नेट आधार पर 1% का रिटर्न दिया है. पिछले एख साल का रिटर्न 57% और दो साल का रिटर्न 75% है.
बता दें कि इससे पहले TVS Motor ने मंगलवार को 1 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर हर शेयर 12 रुपए यानी 1200% के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था. कुल मिलाकर कंपनी इस डिविडेंड पर करीब ₹570 करोड़ खर्च करेगी. इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 31 मार्च रखा गया है और इसका भुगतान 24 अप्रैल तक तक कर दिया जाएगा.