फार्मा कंपनी ने किया 520% डिविडेंड का ऐलान, Q3 में कमाया ₹503 करोड़ का मुनाफा, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

Torrent Pharma Q3 Results, Dividend: चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में फार्मा कंपनी के आय और मुनाफे में बढ़ोतरी हुई है. नतीजे के साथ कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दिया है.
फार्मा कंपनी ने किया 520% डिविडेंड का ऐलान, Q3 में कमाया ₹503 करोड़ का मुनाफा, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

Torrent Pharma Q3 Results, Dividend: बाजार बंद होने के बाद फार्मा कंपनी टोरेंट फार्मा ने (Torrent Pharma) अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही (Q3 Results) में फार्मा कंपनी के आय और मुनाफे में बढ़ोतरी हुई है. नतीजे के साथ कंपनी ने निवेशकों को डिविडेंड (Dividend) का तोहफा दिया है. कंपनी ने 520% अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) का ऐलान किया है. शेयर शुक्रवार (24 जनवरी) को 3243 रुपये पर बंद हुआ.

Torrent Pharma Q3 Results: 13.5% बढ़ा मुनाफा

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में टोरेंट फार्मा का मुनाफा 13.5% बढ़कर 503 रुपये पर पहुंच गया. एक साल पहले इसी तिमाही में मुनाफा 443 करोड़ रुपये था. वहीं, दिसंबर तिमही में फार्मा कंपनी की आय पिछले साल के इस तिमाही में ₹2,732 के मुकाबले 2.8% बढ़कर ₹2,809 हो गई.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- ₹55 से सस्ते मल्टीबैगर Power Stock पर बड़ा अपडेट, कंपनी को मिला एक नया ऑर्डर, 2 साल में 445% रिटर्न

कंपनी ने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 5.2% चढ़कर ₹914 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल समान तिमाही में ₹869 करोड़ रुपये था. इस दौरान, सालाना आधार पर मार्जिन 31.8% से बढ़कर 32.5% हो गई.

Torrent Pharma Dividend: 520% डिविडेंड का ऐलान

Torrent Pharma के बोर्ड ने नतीजे के साथ-साथ अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. बोर्ड ने 5 रुपये फेस वैल्यू पर 26 रुपये (520%) प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की है. डिविडेंड का भुगतान 17 फरवरी 2025 तक किया जाएगा.

Torrent Pharma Share Price

फार्मा स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो इस साल शेयर 29% से ज्यादा बढ़ चुका है. पिछले 2 साल में शेयर ने 104% का रिटर्न दिया है. स्टॉक का 52 वीक हाई 3,589.95 रुपये और लो 2,415 रुपये है. BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 1,09,752.93 रुपये है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6