Dividend Stocks: कमजोर रिजल्ट के बावजूद कंपनी ने किया 550% डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट फिक्स

Q2 Results: सितंबर तिमाही (Q2FY26) में कंपनी के मुनाफे में गिरावट आई है, जबकि रेवेन्यू में मामूली बढ़ोतरी हुई है. कंपनी ने साथ ही अपने शेयरधारकों के लिए 550% का अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) घोषित किया है.
Dividend Stocks: कमजोर रिजल्ट के बावजूद कंपनी ने किया 550% डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट फिक्स

Supreme Industries Q2 Results: भारत की लीडिंग प्लास्टिक प्रोडक्ट्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी सुप्रीम इंडस्ट्रीज (Supreme Industries) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं. सितंबर तिमाही (Q2FY26) में कंपनी के मुनाफे में गिरावट आई है, जबकि रेवेन्यू में मामूली बढ़ोतरी हुई है. कंपनी ने साथ ही अपने शेयरधारकों के लिए 550% का अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) घोषित किया है.

30 सितंबर, 2025 तक कंपनी के पास 49 करोड़ रुपये का कैश सरप्लस है, जबकि 31 मार्च, 2025 तक कैश सरप्लस 944 करोड़ रुपये था. वैल्यू एडेड प्रोडक्ट्स का कुल कारोबार 2025 के दौरान बढ़कर 1073 करोड़ रुपये हो गया.

कैसा रहा Q2 रिजल्ट?

Net Profit: रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, FY26 की सितंबर तिमाही में Supreme Industries का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 20.26% घटकर 164.74 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले समान तिमाही में 206.60 करोड़ रुपए था.

Revenue: हालांकि, इस दौरान कंपनी का आय में मामूली बढ़ोतरी हुई. आय 5.31 फीसदी बढ़कर 2409.41 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल इस तिमाही में 2288 करोड़ रुपए थी.

EBITDA: सितंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 7% गिरकर ₹297 करोड़ रुपए रहा. FY25 की इस तिमाही में यह 370 करोड़ रुपए था. इस दौरान EBITDA मार्जिन 170 बेसिस प्वाइंट्स घटकर 12.4% रहा.

550% डिविडेंड का ऐलान

Supreme Industries के बोर्ड ने तिमाही नतीजे के साथ निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दिया है. बोर्ड ने 2 रुपए फेस वैल्यू पर 11 रुपए यानी 550% अंतरिम डिविडेंड की देने का ऐलान किया है. अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 3 नवंबर 2025 तय की है.

supreme industries

मैनेजमेंट में क्या कहा?

सुप्रीम इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर एम. पी. टापड़िया ने कहा, कंपनी कई व्यापारिक क्षेत्रों में कार्यरत है. इस वर्ष के पहले छह महीनों में कंपनी की कुल वॉल्यूम ग्रोथ 8% रही है. कंपनी को उम्मीद है कि पूरे वर्ष में यह ग्रोथ 12% से 14% के बीच रहेगी. प्लास्टिक पाइपिंग बिजनेस में एग्री एप्लीकेशनंस की ग्रोथ पर मॉनसून के जल्दी आने का प्रतिकूल प्रभाव पड़ा. बारिश लंबे समय तक सक्रिय रहने के कारण कृषि क्षेत्र में पाइपिंग उत्पादों की मांग में तेज गिरावट दर्ज की गई.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6