Dividend Stocks: इन्फोसिस, विप्रो नहीं, इस आईटी कंपनी ने दिखाए दमदार नतीजे, ₹22 डिविडेंड का भी कर दिया ऐलान

Dividend Stocks: LTIMindtree का कंसोलिडेटेड मुनाफा ₹1401 करोड़ रहा, जो कि ब्रोकरेज अनुमान ₹1285 करोड़ से काफी बेहतर है. तिमाही दर तिमाही (QoQ) तुलना में कंपनी का मुनाफा ₹1254 करोड़ से बढ़कर ₹1401 करोड़ हुआ है.
Dividend Stocks: इन्फोसिस, विप्रो नहीं, इस आईटी कंपनी ने दिखाए दमदार नतीजे, ₹22 डिविडेंड का भी कर दिया ऐलान

Dividend Stocks: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी LTIMindtree Ltd ने सितंबर तिमाही (Q2FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी का प्रदर्शन इस बार मजबूत रहा है- मुनाफा, आय और मार्जिन तीनों में उम्मीद से बेहतर रहे हैं. साथ ही कंपनी ने निवेशकों को खुश करते हुए ₹22 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 24 अक्टूबर तय की गई है.

मुनाफा और आय में तगड़ी बढ़त

LTIMindtree का कंसोलिडेटेड मुनाफा ₹1401 करोड़ रहा, जो कि ब्रोकरेज अनुमान ₹1285 करोड़ से काफी बेहतर है. तिमाही दर तिमाही (QoQ) तुलना में कंपनी का मुनाफा ₹1254 करोड़ से बढ़कर ₹1401 करोड़ हुआ है. वहीं, कंपनी की कुल आय ₹10,394 करोड़ रही, जो कि अनुमानित ₹10,251 करोड़ से अधिक और पिछली तिमाही के ₹9841 करोड़ से करीब 5.6% की बढ़त दिखाती है.

ऑपरेटिंग मार्जिन में शानदार सुधार

कंपनी का EBIT ₹1648 करोड़ रहा, जबकि अनुमान ₹1525 करोड़ का था. ऑपरेटिंग मार्जिन में भी उल्लेखनीय सुधार देखा गया, 14.3% से बढ़कर 15.9% तक पहुंचा, जो कि उम्मीद (14.87%) से बेहतर रहा. कंपनी ने बताया कि लागत नियंत्रण, बेहतर प्रोजेक्ट मिक्स और ऑपरेशनल एफिशिएंसी से यह सुधार संभव हुआ.

बिजनेस अपडेट: ऑर्डर और क्लाइंट्स में हल्की तेजी

LTIMindtree का ऑर्डर इनफ्लो $163 करोड़ से घटकर $159 करोड़ रहा, जो थोड़ी सुस्ती को दिखा रहा है. हालांकि, एक्टिव क्लाइंट्स की संख्या बढ़कर 749 हो गई (पिछली तिमाही में 741 थी). कंपनी के मुताबिक कंज्यूमर, एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में डिमांड थोड़ी कमजोर रही है, लेकिन फाइनेंशियल सर्विसेज और हेल्थकेयर सेगमेंट से बेहतर बिजनेस मिला.

कर्मचारियों में स्थिरता, एट्रिशन रेट घटा

कंपनी का एट्रिशन रेट घटकर 14.2% पर आ गया (पिछली तिमाही 14.4%). कुल कर्मचारियों की संख्या अब 86,447 है. यह संकेत देता है कि आईटी सेक्टर में हायरिंग का माहौल स्थिर हो रहा है और कंपनी ने बेहतर टैलेंट रिटेंशन दिखाया है.

निवेशकों के लिए तोहफा- ₹22 प्रति शेयर डिविडेंड

LTIMindtree ने ₹22 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. कंपनी ने बताया कि इसके लिए 24 अक्टूबर 2025 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. यानी इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें यह डिविडेंड मिलेगा.

कुल मिलाकर LTIMindtree के Q2 नतीजे बताते हैं कि कंपनी आईटी सेक्टर की चुनौतियों के बावजूद मजबूत तरीके से आगे बढ़ रही है. मुनाफा और मार्जिन में सुधार, ऑर्डर बुक की स्थिरता, और डिविडेंड की घोषणा, तीनों फैक्टर निवेशकों के लिए पॉजिटिव सिग्नल हैं. कंपनी का फोकस कॉस्ट एफिशिएंसी और क्लाइंट एक्सपेंशन पर बना हुआ है, जिससे आने वाले क्वार्टर्स में भी ग्रोथ की रफ्तार कायम रहने की उम्मीद है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6