&format=webp&quality=medium)
Honeywell Automation Q4 Results, Dividend: इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स कंपनी Honeywell Automation India ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, चौथी तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 5.4% की गिरावट आई. जबकि मुनाफा 17.2% बढ़ा है. तिमाही नतीजे के साथ कंपनी ने 1,050 फीसदी फाइनल डिविडेंड (Dividend) का ऐलान किया है. मंगलवार (13 मई) को शेयर 1.51 फीसदी गिरकर 35,826.40 रुपये पर बंद हुआ है.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, FY25 की चौथी तिमाही में Honeywell Automation का मुनाफा 5.4% गिरकर 140 करोड़ रुपये रहा. वहीं. आय 17.2% बढ़कर 1,114.5 करोड़ रुपये पहुंच गई. इसकी वजह ऑटोमेशन और सॉफ्टवेयर सॉल्यूएशन की मजबूत मांग रही है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
मार्च तिमाही में कंपनी का EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 6.25% घटकर ₹159.4 करोड़ रुपये रहा. इस दौरान कंपनी का मार्जिन भी घटकर 14.3% रह गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 17.9% था. इसकी वजह इनपुट और ऑपरेशनल इनपुट में बढ़ोतरी को माना जा रहा है, जो कमाई में इजाफे के बावजूद दबाव में रही है.
Honeywell Automation ने नतीजे के साथ डिविडेंड देने की घोषणा की है. कंपनी के बोर्ड ने 10 रुपये फेस वैल्यू पर ₹105 यानी 1,050% प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड (Final Dividend) देने की सिफारिश की है, जिसे आगामी एजीएम में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद भुगतान किया जाएगा.
Honeywell Automation के बोर्ड ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 16 जून 2025 तय किया है. फाइनल डिविडेंड का भुगतान एजीएम में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद 8 जुलाई 2025 तक किया जाएगा.