Dividend Stocks: IT कंपनी ने किया 900% डिविडेंड का ऐलान, Q4 में मुनाफा गिरा, आय बढ़ी

Dividend Stocks: FY25 की मार्च तिमाही में आईटी कंपनी के मुनाफे में गिरावट आई है, जबकि आय में हल्की बढ़त रही. मार्जिन में कमजोरी दिखी. नतीजे के साथ ही आईटी कंपनी ने निवेशकों को 900% डिविडेंड का तोहफा दिया है.
Dividend Stocks: IT कंपनी ने किया 900% डिविडेंड का ऐलान, Q4 में मुनाफा गिरा, आय बढ़ी

HCL Tech Q4 Results, Dividend: कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर एंड कंसल्टिंग कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिया है. FY25 की मार्च तिमाही में आईटी कंपनी के मुनाफे में गिरावट आई है, जबकि आय में हल्की बढ़त रही. मार्जिन में कमजोरी दिखी. नतीजे के साथ ही आईटी कंपनी ने निवेशकों को 900% डिविडेंड (Dividend) का तोहफा दिया है. बीते वित्त वर्ष में कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 2,665 बढ़कर 2,23,420 हो गई.

HCL Tech Q4 Results: मुनाफा 6% घटा

रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, FY25 की चौथी तिमाही में तिमाही आधार पर आईटी कंपनी HCL Tech का मुनाफा 6.20 फीसदी गिरकर 4,309 करोड़ रुपये पर आ गया है, जो दिसंबर तिमाही में 4,594 करोड़ रुपये था. हालांकि, कंपनी की आय 29,890 करोड़ से बढ़कर 30,246 करोड़ रुपये हो गया है. इसमें 1.19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- 70 देशों में बिजनेस करने वाली इस कंपनी ने दिया 600% डिविडेंड का तोहफा, Q4 में मुनाफा 16% बढ़ा, रखें नजर

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

मार्च तिमाही में तिमाही आधार पर आईटी कंपनी का EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 7 फीसदी गिरकर 5,442 करोड़ रुपये हो गया, जो दिसंबर तिमाही में 5,821 करोड़ रुपये था. वहीं, EBITDA मार्जिन 19.5 फीसदी से घटकर 18 फीसदी हो गई.

HCL Tech Q4 Dividend: 900% डिविडेंड की घोषणा

आईटी कंपनी के बोर्ड ने नतीजे के साथ अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा दिया है. बोर्ड ने 2 रुपये फेस वैल्यू पर 18 रुपये यानी 900% प्रति शेयर डिविडेंड (Dividend) देने की घोषणा की है. कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 28 अप्रैल 2025 तय की है. डिविडेंड का भुगतान 6 मई 2025 को किया जाएगा.

HCLTech ने FY26 की इनकम के लिए गाइडेंस जारी किया है. उसे उम्मीद है कि स्थिर मुद्रा शर्तों में राजस्व में साल-दर-साल 2%-5% की बढ़ोतरी होगी. सर्विसेज से रेवेन्यू ग्रोथ 2%-5% के बीच रहने की उम्मीद है. EBIT मार्जिन 18%-19% के बीच रहने की उम्मीद है. HCL Tech की एट्रिशन दर 13% है, जो पिछले साल की चौथी तिमाही में 12.4% थी. कुल लोगों की संख्या 2,23,420 है, जो 4,061 की नेट एडिशन है. Q4 में कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 2,995 मिलियन डॉलर रहा. वहीं FY25 कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू 9,268 डॉलर मिलियन रहा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6