Dividend Stocks: इस फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी ने जारी किया 25% डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डीटेल

Dividend Stocks: फाइनेंशियल सेक्टर की स्मॉलकैप कंपनी इडलवाइज फाइनेंशियल ने चालू वित्त वर्ष यानी 2022-23 के लिए तीसरे डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी ने 25 फीसदी के डिविडेंड के लिए 13 अप्रैल रिकॉर्ड डेट रखा है.
Dividend Stocks: इस फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी ने जारी किया 25% डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट समेत पूरी डीटेल

Dividend Stocks: फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी इडलवाइज फाइनेंशियल ने चालू वित्त वर्ष यानी 2022-23 के लिए अंतरिम डिविडेंड (Edelweiss Financial Dividend Announcements) का ऐलान किया है. BSE को शेयर की गई सूचना के मुताबिक, कंपनी ने 25 फीसदी के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष के लिए यह तीसरा डिविवेंड है. कंपनी ने इस फिस्कल में सबसे पहले अप्रैल 2022 में अंतरिम डिविडेंड और उसके बाद अगस्त में फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया था. आज रामनवमी के कारण बाजार बंद है. बुधवार को Edelweiss Financial का शेयर 51.50 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था.

इस फिस्कल में अब तक 170 फीसदी का डिविडेंड

BSE पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, कंपनी ने 1 रुपए के फेस वैल्यु के आधार पर 25 फीसदी यानी प्रति शेयर 25 पैसे के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. 13 अप्रैल 2023 को रिकॉर्ड डेट (Edelweiss Financial Dividend Record Date) फिक्स किया गया है. निश्चित अवधि के भीतर डिविडेंड अमाउंट का पेमेंट कर दिया जाएगा. फिलहाल पेमेंट डेट की जानकारी नहीं है. चालू वित्त वर्ष यानी 2022-23 में यह तीसरा डिविडेंड है. अब तक कंपनी कुल 170 फीसदी यानी 1.7 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड का ऐलान कर चुकी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Edelweiss Financial की डिविडेंड यील्ड 2.82 फीसदी है

बुधवार को Edelweiss Financial का शेयर 51.50 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 77.40 रुपए और न्यूनतम स्तर 49.40 रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 4857 करोड़ रुपए है. यह एक स्मॉलकैप कंपनी है. डिविडेंड यील्ड 2.82 फीसदी है. इसका मतलब, अगर कोई निवेशक इस स्टॉक में 10 हजार रुपए का निवेश करता है तो हर साल डिविडेंड के रूप में उसे 282 रुपए मिलेंगे.

Edelweiss Financial स्टॉक परफॉर्मेंस

Edelweiss Financial के स्टॉक परफॉर्मेंस की बात करें तो एक हफ्ते में इस शेयर में करीब 5 फीसदी की गिरावट आई है. एक महीने में करीब 20 फीसदी का करेक्शन हुआ है. तीन महीने में 18 फीसदी और इस साल अब तक 19.5 फीसदी की गिरावट आई है. एक साल का रिटर्न आधा फीसदी है, जबकि तीन साल का रिटर्न 47.5 फीसदी है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6