&format=webp&quality=medium)
डिविडेंड का भुगतान एजीएम में मंजूरी के बाद होगा. (File Image)
Dividend Stocks: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए शानदार खबर है. कॉरपोरेट अर्निंग सीजन के बीच दो कंपनियों ने अपने तिमाही नतीजों की घोषणा के साथ ही शेयरधारकों के लिए बंपर डिविडेंड का भी ऐलान किया है. इसमें से एक फार्मा कंपनी Divis Lab ने अपने निवेशकों को प्रति शेयर ₹30 का भारी-भरकम डिविडेंड देने का फैसला किया है, जबकि दूसरी कंपनी Maharashtra Seamless ने प्रति शेयर ₹10 के डिविडेंड पर मुहर लगाई है.
वीकेंड पर आए इन फैसलों के बाद सोमवार को बाजार खुलते ही इन दोनों स्टॉक्स में जोरदार हलचल देखने को मिल सकती है. अगर आपके पोर्टफोलियो में भी ये शेयर्स शामिल हैं, तो सीधे आपके बैंक खाते में डिविडेंड की मोटी रकम आने वाली है.
फार्मा कंपनी Divis Lab ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹2 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹30 यानी 1,500% फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है. इसके साथ ही कंपनी ने 24 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दी है.
डिविडेंड को 10 अगस्त 2026 को होने वाली 36वीं AGM में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद तय समयसीमा के भीतर जारी किया जाएगा.
| Divis Labs | |
| सेक्टर | फार्मा |
| प्रति शेयर डिविडेंड | ₹30 |
| फेस वैल्यू | ₹2 |
| डिविडेंड प्रतिशत (%) | 1500% |
| रिकॉर्ड डेट | 24 जुलाई 2026 |
| पेमेंट स्टेटस | 36वीं AGM में मंजूरी के बाद |
कैसा रहा फार्मा कंपनी का रिजल्ट?
Divis Lab ने शनिवार को वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे जारी किए. मार्च तिमाही में फार्मा कंपनी का मुनाफा पिछले साल के ₹662 करोड़ से 13.4% बढ़कर ₹751 करोड़ हो गया.
मार्च तिमाही में रेवेन्यू 9.5% की उछाल के साथ ₹2,831 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इस तिमाही में ₹2,585 करोड़ था.
इस दौरान EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा पिछले साल के ₹886 करोड़ से 5.4% बढ़कर ₹934 करोड़ रहा. हालांकि, मार्जिन सालाना आधार पर 34.3% से घटकर 33% पर आ गया.
वीकेंड में आयरन एंड स्टील कंपनी Maharashtra Seamless ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए. कंपनी के बोर्ड ने डिविडेंड का तोहफा दिया. निवेशकों के लिए कंपनी ने डिविडेंड का ऐलान करते हुए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹5 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹10 यानी 200% डिविडेंड देने की सिफारिश की है. हालांकि, डिविडेंड का भुगतान शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही किया जाएगा.
| Maharashtra Seamless | |
| सेक्टर | आयरन एंड स्टील |
| प्रति शेयर डिविडेंड | ₹10 |
| फेस वैल्यू | ₹5 |
| डिविडेंड प्रतिशत (%) | 200% |
| रिकॉर्ड डेट | शेयरधारकों की मंजूरी के बाद तय होगी |
| पेमेंट स्टेटस | आगामी AGM में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद |
कैसा रहा रिजल्ट?
वित्त वर्ष 2025-26 में MAHSEAMLES का प्रदर्शन दबाव में रहा. कंपनी के तिमाही नतीजे मिले-जुले रहे. ऑपरेशंस से रेवेन्यू ₹1280.1 करोड़ रहा, जो तिमाही आधार पर 17.4% बढ़ा, लेकिन सालाना आधार पर 9.7% घटा है. वहीं EBITDA ₹237.7 करोड़ रहा, जिसमें तिमाही आधार पर 56.1% की मजबूत बढ़त दर्ज हुई, हालांकि सालाना आधार पर इसमें 16.6% की गिरावट रही.
EBITDA मार्जिन बढ़कर 18.6% पर पहुंच गया, जो पिछली तिमाही में 14% था. दूसरी ओर, एडजस्टेड PAT घटकर ₹102.8 करोड़ रह गया, जबकि पिछली तिमाही में यह ₹242.9 करोड़ और पिछले साल समान तिमाही में ₹242 करोड़ था. कंपनी का तिमाही EPS ₹7.7 रहा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)