Defence कंपनी ने पेश किया दमदार रिजल्ट, Q4 में कमाया ₹346 करोड़ का मुनाफा, 500% डिविडेंड का ऐलान

Dividend Stocks: वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 42 फीसदी बढ़ा है. वहीं आय में 35 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. रिजल्ट के साथ ही डिफेंस कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 500% डिविडेंड (Dividend) का भी ऐलान किया है
Defence कंपनी ने पेश किया दमदार रिजल्ट, Q4 में कमाया ₹346 करोड़ का मुनाफा, 500% डिविडेंड का ऐलान

Solar Industries Q4 Results, Dividend: डिफेंस कंपनी सोलार इंडस्ट्रीज (Solar Industries) ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. डिफेंस कंपनी ने चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 42 फीसदी बढ़ा है. वहीं आय में 35 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. रिजल्ट के साथ ही डिफेंस कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 500% डिविडेंड (Dividend) का भी ऐलान किया है. मंगलवार (20 मई) को डिफेंस स्टॉक (Defence Stock) 1.33 फीसदी की गिरावट के साथ 13,520 रुपये पर बंद हुआ है.

Solar Industries Q4 Results

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, FY25 की मार्च तिमाही में डिफेंस कंपनी Solar Industries का मुनाफा 42 फीसदी बढ़कर 346 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 243 करोड़ रुपये था. वहीं, कंपनी की आय सालाना आधार पर 35 फीसदी बढ़कर 2,167 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. पिछले साल इस तिमाही में आय 1,611 करोड़ रुपये थी. इस दौरान कंपनी का EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 47% बढ़कर 547 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इस तिमाही में 371 करोड़ रुपये था. EBITDA मार्जिन 22% से बढ़कर 24.9% हो गया.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Solar Industries Dividend

डिफेंस कंपनी के बोर्ड ने नतीजे साथ फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. बोर्ड ने 2 रुपये फेस वैल्यू पर 10 रुपये यानी 500% फाइनल डिविडेंड (Final Dividend) देने की घोषणा की है. AGM में मंजूरी के 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा.

Solar Industries Order Book

रेगुलेटरी फाइलिंग में डिफेंस कंपनी ने कहा कि FY25 में सोलर इंडस्ट्रीज के पास 17,000 करोड़ रुपये से ज्यादा ऑर्डर बुक है. इसमें इंडस्ट्रियल 1800 करोड़ रुपये और डिफेंस 15,200 करोड़ से ज्यादा का ऑर्डर है.

Solar Industries

FY26 में ₹10,000 करोड़ का राजस्व की उम्मीद

सोलर इंडस्ट्रीज, एक्सप्लोसिव और डिफेंस सॉल्यूशंस कंपनी है. चालू वित्त वर्ष 2026 में ₹10,000 करोड़ का राजस्व की उम्मीद कर रही है, जो पिछले वर्ष से 33% की बढ़ोतरी है. मैनेजमेंट को यह भी उम्मीद है कि कंपनी का डिफेंस बिजनेस इस अनुमान में 3,000 करोड़ रुपये का योगदान देगा, जिससे समग्र राजस्व में इसका कुल योगदान वित्तीय वर्ष 2027 के अंत में 18% से बढ़कर 30% हो जाएगा. सोलर इंडस्ट्रीज (Solar Industries) ने वित्त वर्ष 2026 में ₹2,500 करोड़ का कैपेक्स योजना बनाई है, जो पिछले वर्ष में खर्च किए गए ₹1,200 करोड़ से दोगुना अधिक है.

Solar Industries Share Price

डिफेंस स्टॉक (Defence Stocks) का 52 वीक हाई 14,340 रुपये है और लो 7,889.95 रुपये है. स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो एक महीने में यह 10.50 फीसदी, 3 महीने में 51.61 फीसदी तक बढ़ चुका है. इस साल शेयर में अब तक 37.44 फीसदी और पिछले एक साल में 50.66 फीसदी की तेजी आई है. बीते 2 वर्ष में स्टॉक ने 255.90 फीसदी, 3 वर्ष में 383.37 फीसदी और 5 साल में 1455.63 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6