मल्टीबगैर Defence PSU का आया रिजल्ट, Q4 में मुनाफा 119% बढ़ा, डिविडेंड का ऐलान

Defence Stocks: शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, FY25 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा दोगुना से ज्यादा रहा, जबकि आय में 62 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
मल्टीबगैर Defence PSU का आया रिजल्ट, Q4 में मुनाफा 119% बढ़ा, डिविडेंड का ऐलान

Garden Reach Shipbuilders Q4 Results, Dividend: डिफेंस पीएसयू (Defence PSU) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियरिंग (GRSE) ने अपना तिमाही रिजल्ट जारी कर दिया है. मार्च तिमाही में सरकारी डिफेंस कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है. सभी मोर्चे पर कंपनी ने मजबूत परफॉर्मेंस दर्ज किया है. शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, FY25 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा दोगुना से ज्यादा रहा, जबकि आय में 62 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. नतीजे के साथ डिफेंस पीएसयू ने निवेशकों के लिए डिविडेंड (Dividend) का भी ऐलान किया है. मंगलवार (13 मई) को डिफेंस पीएसयू स्टॉक (Defence PSU Stock) 5.20 फीसदी बढ़कर 1915.05 रुपये पर बंद हुआ है.

Garden Reach Shipbuilders Q4 Results

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में डिफेंस कंपनी GRSE का मुनाफा 119 फीसदी बढ़कर 244.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल समान तिमाही में 111.6 करोड़ रुपये था. वहीं, मार्च तिमाही में डिफेंस पीएसयू (Defence PSU) की आय 62 फीसदी बढ़कर 1,642 करोड़ रुपये हो गई. एक साल पहले इस तिमाही में आय 1,015.7 करोड़ रुपये थी.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- एक महीने में जोरदार रिटर्न दे सकता है ये Defence PSU Stock, दो ब्रोकरेज बुलिश

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

मार्च तिमाही में कंपनी का EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 145 फीसदी बढ़कर 220.95 रुपये रहा, जो पिछले साल इस तिमाही में 90.35 करोड़ रुपये था. इस दौरान डिफेंस कंपनी का मार्जिन 8.9 फीसदी से बढ़कर 13.5 फीसदी हो गया.

Garden Reach Shipbuilders Dividend

डिफेंस पीएसयू GRSE के बोर्ड ने शानदार नतीजे के साथ अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा दिया है. बोर्ड ने 10 रुपये फेस वैल्यू पर 4.90 रुपये यानी 49 फीसदी फाइनल डिविडेंड (Final Dividend) देने की घोषणा की है. फाइनल डिविडेंड का भुगतान डिफेंस कंपनी के 109वीं AGM में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद 30 दिनों के भीतर किया जाएगा.

GRSE Share Price

डिफेंस पीएसयू स्टॉक (Defence PSU Stocks) ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. बीते एक साल में शेयर ने 111 फीसदी और 2 साल में 278 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है. जबकि पिछले 3 साल में शेयर 576 फीसदी और 5 साल में 1271 फीसदी तक बढ़ा है. स्टॉक का 52 वीक हाई 2,834.60 रुपये है और लो 890.35 रुपये है. शेयर अपने हाई से 32.44 तक करेक्ट हो चुका है. BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 21,937.28 करोड़ रुपये है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6